टीवी मसाला

घायल Anurag Dobhal से पत्नी रितिका चौहान ने पूछा दिल चीर देने वाला सवाल, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Anurag Dobhal Wife Post: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने एक पोस्ट किया है, जिसमें ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. इस पोस्ट में रितिका ने अनुराग से एक तीखा सवाल किया है.

Image

instagram- photo credit

Ritika Chauhan Asked A Question To Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अभी भी अस्पताल के बेड पर हैं जहां पर वह धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं. डिप्रेशन में आकर अनुराग डोभाल ने अपना भयंकर एक्सीडेंट किया था, जिसके चलते वह मौत के मुंह तक पहुंच गए थे. इस घटना में अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने उनका पूरा साथ दिया लेकिन अब फिर से रितिका ने अनुराग से दूरी बना ली है. इस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. अब रितिका ने पहली बार अपनी तरफ की सच्चाई की झलक दिखाई है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

रितिका चौहान ने किया पोस्ट

रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) से एक तीखा सवाल किया है और उन लोगों को भी जवाब दिया है, जो उन्हें अनुराग की साइड की स्टोरी जानकर ट्रोल कर रहे हैं. इस पोस्ट में रितिका ने लिखा, सबसे ज्यादा इस बात को जानकर दुख हुआ है कि सच्चाई जो दिखती है उससे बिल्कुल ही अलग है. मैं एक इंफ्लूएंसर नहीं हूं और ना ही मैं खुद को ऑन लाइन एक्सप्रेस करती हूं, तो इसका मतलब ये भी नहीं है कि मेरी तरफ की कोई स्टोरी नहीं है और वो मेटर नहीं करती है. हकीकत में, मैं सोशल मीडिया के लिए कुछ भी नहीं करना चाहती हूं. ऐसा ही मेरी मां, मेरा भाई, मेरा परिवार और मेरे ससुराल के लोग सोचते हैं. हम लोगों के मन में इस तरह की गलतफहमियां डिसर्व नहीं करते हैं.'

ek

Instagram- photo credit

अनुराग डोभाल से रितिका चौहान ने किया सवाल

इसके आगे रितिका चौहान ने लिखा कि हर महिला की तरह मैंने भी अपने घर को जोड़कर रखने की कोशिश की. कोई भी लड़की नहीं चाहती कि उसके परिवार को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़े. मैंने हमेशा ही एक पत्नी के रूप में अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाई हैं और अब मैं अपने अजन्मे बच्चे की उससे भी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हूं. अब मेरे पास भी एक सवाल है, मैं हमेशा लोगों के साथ खड़ी थी जब लोगों को मेरी जरूरत थी, लेकिन जब मुझे जरूरत थी तो तुम कहा थे. मैंने नेगेटिव पीआर झेला. सच कभी नहीं बदलेगा. मैं भी अपनी साइड की स्टोरी जल्द बताऊंगी.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article