Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Maternity Shoot Broke Fans Heart: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अनुराग डोभाल पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में थे। उन्होंने माता-पिता से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश भी की थी। हालांकि अब अनुराग डोभाल पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो चुके हैं। रामनवमी के शुभावसर पर अनुराग डोभाल के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा था। उनकी पत्नी ऋतिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया। वहीं अब रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने डिलीवरी के बाद अपना मैटरनिटी शूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हैरत की बात तो यह है कि अनुराग डोभाल के बगैर रितिका चौहान ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट के पीछे भी अकेलापन नजर आया।
रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने मैटरनिटी शूट से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। कहीं व्हाइट तो कहीं रेड आउटफिट में रितिका चौहान पोज देती नजर आईं। अनुराग डोभाल के बगैर रितिका चौहान ने पोज तो दिये, लेकिन उनके चेहरे पर अकेलापन दिखाई दिया। यहां तक कि रितिका ने कई जगह अनुराग डोभाल की तस्वीर के साथ पोज दिये। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितिका चौहान ने लिखा, "आधिकारिक तौर पर हम तीन का परिवार। इन खूबसूरत लम्हों को कैद करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"
रितिका चौहान (Ritika Chauhan) के साथ अनुराग डोभाल तो मैटरनिटी शूट में नजर नहीं आए, लेकिन उनकी तस्वीर हर क्लिप में साथ दिखाई दी। रितिका चौहान का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपके जैसी महिला अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो रितिका, भगवान आपको आशीर्वाद दे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "रितिका आपको ढेर सारा प्यार। जिस तरह से आपने स्थिति को संभाला है, वो तारीफ के लायक है।" बता दें कि अनुराग डोभाल ने बीती 7 मार्च को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी से खुदकुशी की कोशिश की थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हुआ था।
