Anurag Dobhal News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ चुके अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सिर्फ यही नहीं अनुराग डोभाल ने कुछ हफ्तों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन वे नाकाम रहे बल्कि उन्हे काफी ज्यादा शरीर पर चोटें आई। अभी हाल ही में अनुराग डोभाल आईसीयू में थे लेकिन वे बाहर आ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल ने ऐलान किया कि वे नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी और एक मामले पर फैंस की राय मांगी। वहीं एक बार फिर यूट्यूबर की पत्नी रीतिका चौहान ने उनका साथ छोड़ दिया है।
इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने स्टोरी शेयर कर पहले जख्मों की तस्वीर दिखाई जो उन्हे हादसे के दौरान लगी थी। इसी के साथ अनुराग डोभाल ने फैंस से पूछा कि क्या उन्हे वलॉगिंग दोबारा शुरू करनी चाहिए या उन्हे जो सही लगे। पोल में सबसे ज्यादा वोट वलॉगिंग वाले विकल्प को मिले जिससे साफ हो गया है कि अनुराग डोभाल वलॉगिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखने जा रहे हैं। आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अनुराग एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रीतिका चौहान के बाद फिर अपने पति से दूर हो गईं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि यूट्यूबर के डिसचार्ज और अब चल रहे इलाज के समय रीतिका उनके पास नहीं हैं। हालांकि उन्होंने रीतिका के दोबारा दूर होने का कारण नहीं बताया।

anurag dobhal news
जैसा की आपको मालूम है रीतिका चौहान आठ महीने प्रेग्नेंट हैं और वो-अनुराग जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुराग डोभाल के मैनेजर ने ये भी बताया कि यूट्यूबर का इलाज दोस्त के फार्महाउस पर जारी है। उनकी देखभाल अच्छे से की जा रही है और वे स्वस्थ होने की राह पर हैं। अनुराग डोभाल उन सभी लोगों का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने उनके लिए दुआ की।
