Anupamaa News: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'अनुपमा'(Anupamaa) कि कहानी इन दिनों काफी मजेदार हो गई है। मेकर्स भी टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुंचन चुके हैं। पिछले 5 सालों से 'अनुपमा' लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। आए दिन कहानी के ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का जमकर मनोरंजन होता है। इस बीच सीरियल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि जल्द ही एक टीवी एक्टर की 'अनुपमा' से छुट्टी होने वाली है। ये शख्स कौन है और कैसे इसके किरदार पर मेकर्स विराम लगाएंगे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस स्पेशल रिपोर्ट में।
राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में आर्यन कोठारी का किरदार निभा रहे रणदीप राय जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं। मेकर्स अब उनके किरदार को मौत के घाट उतारेंगे जिसके चलते शो को अच्छी रेटिंग मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आर्यन की मौत ड्रग ओवरडोज से होगी। ऐसे में माही विधवा हो जाएगी और कोठारी हाउस में रहकर प्रेम पर डोरे डालेगी। वहीं आर्यन की मौत अनुपमा को एक बड़ा झटका दे जाएगी जिससे उसकी यदाश्त चली जाएगी। आर्यन और अनुपमा के बीच क्या कनेक्शन है इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता को ये नया ट्रैक पसंद आएगा या नहीं।
'अनुपमा' के मेकर्स ने अभी तक इस ट्रैक के बारें में कोई घोषणा नहीं की है। रणदीप राय (Randeep Rai) ने भी शो से अपने एग्जिट को लेकर भी कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। कहानी में इन दिनों माही और आर्यन की शादी की तैयारी चल रही है। दूसरी तरफ अनुपमा के साथ से प्रार्थना गौतम को तलाक देगी। दोनों ही वकील के ऑफिस में पहुँच तलाक के कागजात बनाएंगी।
