Anupamaa Promo: वनराज 2.0 बना प्रेम, अनुपमा की बेटी को घसीटकर निकाला घर से बाहर

Anupamaa Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रेम घसीटकर राही को घर से बाहर फेंक देता है। वहीं अनुपमा उसकी मदद के लिए आगे आती है।

Anupamaa Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। शो की हालत ऐसी हो गई है कि रुपाली गांगुली का सीरियल टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। जबकि एक वक्त ऐसा था कि 'अनुपमा' टीआरपी में नंबर 1 पर राज करता था और उसकी जगह छीन पाना भी बेहद मुश्किल था। हालांकि 'अनुपमा' (Anupamaa) को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। जल्द ही 'अनुपमा' में ऐसा महाट्विस्ट आने वाला है, जिससे इसकी कहानी का भी रुख बदल जाएगा। 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि प्रेम घसीटकर राही को घर से बाहर निकाल देगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा का लाडला बंकू निकला चोर! अंश की हल्दी में पाखी ने मचाया बवाल

anupamaa (8)

प्रेम ने राही को निकाला घर से बाहर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'अनुपमा' (Anupama) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि प्रेम राही का हाथ पकड़कर उसे घसीटते हुए दरवाजे तक लाता है। उसका बर्ताव देखकर राही कहती है, "प्रेम तुम ये क्या कर रहे हो, ये मेरा भी घर है।" लेकिन प्रेम जवाब देता है कि ये मेरा घर है राही और तुम्हारी यहां पर कोई जगह नहीं है। प्रेम राही को बाहर निकाल देता है और दरवाजा बंद कर देता है। वहीं अनुपमा सामने आकर राही को संभाल लेती है और गले लगा लेती है। राही के साथ हुआ बर्ताव देखकर अनुपमा को वनराज की हरकत याद आ जाती है, जब उसने अनुपमा को घर से बाहर निकाला था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa BTS Photos: अंश के हाथों में लगी हथकड़ी, शादी से पहले अनुपमा के घर छाया मातम

End of Feed