टीवी मसाला

Anupamaa: अनुपमा और अनुज का जीना मुहाल करने एंट्री मारेगी ये हसीना, TRP के लिए मेकर्स ने किया खेला

Parakh Madan To Enter In Anupamaa As Yashdeep Love Life: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अनुज और अनुपमा मिल चुके हैं, लेकिन उनकी दूरी कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब उनके बीच एक और हसीना की एंट्री होने वाली है।

Image

अनुपमा में होगी परख मदान की एंट्री

Parakh Madan To Enter In Anupamaa As Yashdeep Love Life: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों का दिल तो जीता ही है। साथ ही रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। 'अनुपमा' में हाल ही में देखने को मिला कि अनुज और अनुपमा एक-दूजे से मिलने आते हैं। लेकिन श्रुति के आने के बाद चीजें संभलने की जगह और बिगड़ जाती हैं। ऊपर से अनुपमा भी अनुज से अपना पल्लू छुड़वाकर वहां से भाग निकलती है। लेकिन इन सबके बाद भी मेकर्स ने 'अनुपमा' में एक और ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। दरअसल, शो में नई हसीना की एंट्री होने वाली है जो इसकी टीआरपी में चार चांद लगा सकती हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि परख मदान (Parakh Madan) हैं, जिनकी एंट्री 'अनुपमा' में महाट्विस्ट तो लाएगी ही। साथ ही अनुज और अनुपमा के बीच भी तूफान मचा देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परख मैदान 'अनुपमा' में यशदीप के लव एंगल के तौर पर एंट्री मारेंगी। वो भले ही यशदीप का अतीत थीं, लेकिन उनके वर्तमान में भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बता दें कि 'अनुपमा' के एक एपिसोड में यशदीप को अपनी प्रेमिका के बारे में बात करते हुए भी देखा जा चुका है। हालांकि अब यशदीप अनुपमा को पसंद करने लगा है, लेकिन वो अनुज और अनुपमा को मिलवाने की भी कोशिश कर रहा है।

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में परख मदान (Parakh Madan) की एंट्री पर अभी तक एक्ट्रेस या मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। वहीं शो में आने वाले ट्विस्ट की बात करें तो अनुज श्रुति को चीजें समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन वो अनुज की बात सुनने से इंकार कर देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article