टीवी मसाला

Anupamaa Leap Twist: अनुपमा-दिग्विजय का रिश्ता देख दर्शकों को आएगा मजा, रुपाली गांगुली ने दिया नए ट्रैक का हिंट

Anupamaa Leap Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में कहानी एक बार फिर बदल गई है. सीरियल की कहानी अब गोवा में पहुंच गई है और यहां पर अनुपमा ने नई जिंदगी शुरू की है. इस पर अब रुपाली गांगुली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. रुपाली ने नए ट्रैक पर खुलकर बात की है.

Image

Instagram- Photo Credit

Rupali Ganguly On Anupamaa Leap Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली को काफी पसंद किया जा रहा है. सीरियल में अनुपमा की कई बार नई शुरुआत हो चुकी है और एक बार फिर अनुपमा ने परिवार से दूर अपनी नई जर्नी शुरू की है. कहानी में इन दिनों गोवा का ट्रैक आ रहा है, जहां पर अनुपमा देविका की बेटी के साथ रह रही है और उसके साथ ही अपने लिए सुकून की तलाश कर रही है लेकिन इस ट्रैक में नए कलाकार की एंट्री हो चुकी है. शो मेमं सचिन त्यागी दिग्विजय बनकर आए हैं. अब इस नए ट्रैक पर रुपाली गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है.

अनुपमा की जिदंगी से जुड़ी कई महिलाएं

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अनुपमा (Anupama) के नए ट्रैक पर बात की है. शो के बारे में बात करते हुए रुपाली गांगुली ने बताया कि कैसे उनका किरदार आज की कई महिलाओं को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि अनुपमा का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. वह एक ऐसी महिला है, जिसने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया है और फिर भी वह मजबूती से हर बार उठती है. अनुपमा की अलग अलग जर्नी से कई महिलाओं के जीवन में संघर्ष की कहानी देखने के लिए मिलती है. हर महिला की लाइफ का रास्ता अलग है. कुछ महिलाएं अनुपमा के शुरुआती दौर की कहानी से खुद को जोड़ लेती थी और कई महिलाएं बाद में धीरे धीरे जुड़ती चली गई.

अनुपमा के गोवा ट्रैक में आएंगे कई धांसू ट्विस्ट

शो के नए ट्रैक के बारे में बात करते हुए रुपाली गांगुली ने कहा कि प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा में लीप आया और गोवा में एक नया चैप्टर शुरू हुआ. यहां पर वह देविका की बेटी के साथ रह रही है और नई भावनाओं और जिम्मेदारियों का सामना कर रही है. एक नए किरदार की एंट्री होगी और कई सारे ट्विस्ट आएगा. आने वाले दिनों में सीरियल का ट्रैक दर्शकों को काफी आनंद देने वाला है.

अनुपमा में क्या हो रहा है?

बता दें कि सीरियल अनुपमा में सचिन त्यागी की एंट्री हो गई है. शो में सचिन त्यागी दिग्विजय के रोल में हैं और दावा है कि अनुपमा और दिग्विजय का लव एंगल दिखाया जाएगा. ऐसा पहले भी कई बार शो में हो चुका है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article