Nidhi Shah Back In Rupali Ganguly Anupamaa: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का चर्चित शो 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो की कहानी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है, जिससे 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी भी दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने 'अनुपमा' में लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद शो की कहानी में भी बड़ा बदलाव आएगा। लीप के कारण 'अनुपमा' को अचानक ही ठुकराकर गईं निधी शाह () भी अब वापसी करने वाली हैं। इस मामले पर उन्होंने खुद भी चुप्पी तोड़ी है।
'अनुपमा' में देखने को मिला था कि किंजल और पारितोष लंदन शिफ्ट हो जाते हैं। इसके बाद निधी शाह ने भी शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि अब वह शो में दोबारा एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में बात करते हुए निधी शाह ने ई-टाइम्स से कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी ज्यादा जल्दी वापसी करूंगी। मुझे ये पता चला था कि मेरी वापसी में बहुत वक्त लगेगा। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि 'अनुपमा' में लीप आने वाला है। मुझे कहा गया है कि मैं लीप से पहले शो में कदम रखूंगी। लंबे ब्रेक के बाद सेट पर वापसी करके मुझे अच्छा लगेगा। मैं दोबारा काम को एंजॉय करूंगी। मैंने पहले भी शो नहीं छोड़ा था।"
निधी शाह ने 'अनुपमा' के अपकमिंग ट्रैक के बारे में भी बातचीत की। उन्होने इस बारे में कहा, "मैं दावा कर सकती हूं कि 'अनुपमा' में आगे भी बनी रहूंगी। हालांकि मैं अपकमिंग ट्रैक का खुलासा नहीं कर सकती। उसके लिए लोगों को शो देखना पड़ेगा।"
