Adhik Mehta Talk About Upcoming Twist in Show : टीवी का पसंदीदा शो अनुपमा( Anupama) पिछले तीन साल से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। हालांकि इन दिनों शो टीआरपी की लिस्ट में पिछड़ता जा रहा है लेकिन फैंस अभी भी अनुपमा के जीवन की कहानी को देखने में उतने ही उत्साहित हैं। शो में पाखी के पति और अनुपमा के दामाद का किरदार करने वाले अधिक मेहता( Adhik Mehta) ने अपने रोल के बारे में बात कि और फैंस को आने वाले ट्विस्ट के बारे में भी जानकारी दी। आइए अधिक मेहता के इस इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
बेपनाह, छोटी सरदारनी जैसे शो का हिस्सा रह चुके अधिक मेहता( Adhik Mehta) इन दिनों अनुपमा शो में अधिक के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अनुपमा में एक्टर नेगेटिव किरदार कर रहे हैं वह पाखी के पति बने हुए हैं जो उसे खूब टॉर्चर करता है। अधिक ने अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान शो के बारे में बात की और बताया कि अनुपमा शो में आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई, मुझे इस शो से अलग पहचान मिली और लोग मुझे जानने लगे। अपने असली नाम को शो में लेने की बात पर एक्टर ने कहा कि यह अच्छी बात कि मेरे असली नाम को ही शो में लिया गया है, मैं खुश हूँ लोग मुझे इसी नाम से जानेंगे।
नेगेटिव किरदार करने पर बोले अधिक मेहता
अनुपमा में पाखी के पति बनकर उसे परेशान करने की बात पर अधिक ने कहा कि मैं लंबे समय से नेगेटिव किरदार कर रहा हूँ लेकिन मैं रियल लाइफ में बिल्कुल भी वैसा नहीं हूँ। अनुपमा में जो अधिक है और असल में जो अधिक मेहता है वह दोनों ही अलग है। शो में आगे आने वाले ट्विस्ट को लेकर एक्टर ने कहा कि जल्द ही अनुपमा ने नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न के बाद, मैं शो में अपना शेड बदल सकता हूं।
