टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: माया देगी वनराज को अपनी कंपनी में नौकरी, 2 विलेन मिलकर अनुपमा-अनुज की जिंदगी बनाएंगे नर्क!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 04:18 PM IST

Anupama Upcoming Episode Latest Twist Spoiler Alert: सीरियल में माया, अनुपमा की सबसे कमजोर कड़ी पर हमला करती नजर आएगी क्योंकि वह जानती है कि अनुपमा अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई है। ऐसे में माया, शाह हाउस में प्रवेश करती नजर आएंगी और वनराज को एक नौकरी की पेशकश करेगी।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama spoiler alert twist Latest episode: अनुपमा सीरियल (Anupamaa Serial) के मकर संक्रांति का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि इस स्पेशल एपिसोड में खूब बवाल होने वाला है। अनुज-अनुपमा (Anuj-Anupama) पर पल-पल की नजर रखे 'माया' की फाइनली शो में एंट्री होने जा रही है। जी हां अनुपमा (Anupamaa Latest Updates) में माया नाम की नई एंट्री होने जा रही है। जो कि अनुपमा (Anupama) की जिंदगी में कांटे भरने वाली है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है जिसे देखकर कहानी में अंदाजा लगाया जा रहा है कि माया ने अनुज-अनुपमा की जिंदगी से खुशियां यानी छोटी अनु को छिनने की प्लानिंग बना ली है।

प्रोमो में आप भी देख सकते हैं कैसे अनुपमा और अनुज के सामने माया दावा करती है कि वो ही छोटी अनु की असली मां है। ये सुनकर दोनों चौंक जाने हैं कि आखिर ये माया है कौन? वह अपनी बेटी को वापस चाहती है लेकिन अनुज और अनुपमा छोटी अनु से अलग होने को तैयार नहीं हैं। माया, अनुपमा की सबसे कमजोर कड़ी पर हमला करती नजर आएगी क्योंकि वह जानती है कि अनुपमा अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई है। ऐसे में माया, शाह हाउस में प्रवेश करती नजर आएंगी और वनराज को एक नौकरी की पेशकश करेगी।

ऐसे ही माया तुरंत शाह परिवार की मसीहा बन जाएगी क्योंकि वनराज उसकी वजह से नौकरी पाने में सक्षम हो गया है। इस तरह से बा को माया विशेष रूप से पसंद आने लगेगी क्योंकि उसने उनके बेटे को वह अवसर दिया है जिसके लिए वह तरस रहा था। क्या माया, अनुपमा और उसके परिवार को तोड़ पाएगी या नहीं?

जैसा कि हम जानते हैं काव्या का मॉडलिंग करना भी वनराज को रास नहीं आ रहा है। वनराज को काव्या और उसके डायरेक्टर मोहित की बढ़ती नजदीकियां खूब परेशान कर रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज को यह सब बातें चुभने लगती हैं, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाता है। इसके बाद लीला शाह वनराज को समझाती हैं कि जब घर में खुशी ना मिले तो वह घर से बाहर ढूंढने लगता है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article