टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा- अनुज फिर होंगे साथ, बरखा और माया का असली चेहरा आया सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 28, 2023, 02:37 PM IST

Anupama Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। पाखी और अनु ने फैसला किया कि साथ मिलकर अनुज और अनुपना की गलतफहमी को दूर करेंगे। पाखी अनुज के सामने लाएगा बरखा और माया का असली चेहरा।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुंधाशु पांडे (Sudhanshu Pandey) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। अनुज और अनुपमा के अलग होने का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा की बेटी पाखी फैसला करती हैं कि वो अनुज और अनुपमा को साथ लेकर आएगी। पाखी अनुज से मिलने के लिए मुंबई आती है। वो अनुपमा को बताती है कि अनुज से मिलने के लिए मुंबई आई है। पाखी अनुपमा की अनुज से बात करवाती है। पाखी अनुज को बताती है कि आपने मां को बिना किसी गलती के दोषी ठहराया है।

माया पाखी को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन पाखी कहती है तुम बीच में बत बोलना। तुम अनुज की कभी नहीं हो सकती हो। अनुज सिर्फ मेरी मां के है। अनुपमा पाखी से कहती हैं कि तुम अनुज से कोई बदतमीजी मत करना। पाखी कहती है आप परेशान मत हो। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगी। पाखी अनुज को बताती हैं कि माया और बरखा ने मिलकर आप दोनों को अलग करने का प्लान बनाया था। मेरी मां और आप दोनों ही एक- दूसरे के बिना खुश नहीं है।

अनुपमा को वापस लाएगा अनुज

आप दोनों को एक- दूसरे की जरूरत है। इधर शाह परिवार में डिंपल ने खूब बवाल मचा रखा है। डिंपल और समर के बीच में अनुज और अनुपमा को लेकर पहले ही लड़ाई हुई थी। इसके बाद डिंपल वनराज के साथ बदतमीजी करती है। डिंपल के इस बर्ताव से घरवाले काफी परेशान है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज वनराज को फोन करता है। जहां पर अनुज वनराज से कहेगा कि मैं अपनी अनुपमा को लेने वापस आ रहा हूं। अनुज वनराज से कहता है कि मैं सबसे ज्यादा इस दुनिया में अनुपमा से प्यार करता हूं और उसे ले जाऊंगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article