टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: अनुपमा को धोखा देखकर माया से मिलेगा अनुज, पाखी बनने वाली हैं मां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 17, 2023, 01:52 PM IST

Anupama Full Episode 17th March, 2023: अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दूरी आ गई है। दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया है। अनुज छोटी के दूर जाने का कारण अनुपमा को मानता है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Full Episode 17th March, 2023: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। छोटी के जाने से अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। दोनों अनु के जाने से बेहद दुखी है। अनुज छोटी के जाने का कारण अनुपमा को मानता है। वो अनुपमा से कहता है कि तुम्हारी वजह से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। वो अनुपमा से कहता है कि तुम्हारे पास पूरा परिवार है और तीनों बच्चों है लेकिन मैं तो अकेले रह गया हूं। तुम्हारी वजह से मेरे अपने दूर हो गए। अनुपमा अनुज की बातें सुनकर टूट जाती हैं। उसे लगता है कि पूरा परिवार बिखर गया।

माया अनुपमा और अनु को अलग करने में कामयाब हो गई। अनुज इन सबके लिए अनुपमा को जिम्मेदार मानता है। उसे लगता है कि अनुपमा छोटी से प्यार नहीं करती है इसीलिए उसने माया को दे दिया। अनुज ने अनु से बात करना बंद कर दिया है। अनुज और अनुपमा का रिश्ता टूटने की कगार पर है।

अनुज देगा अनुपमा को धोखा

अनुज बिना किसी को बताए घर से चला जाता है। इस बात को जानने के बाद कपाड़िया मेंशन में खलबली मच जाती है। जहां घर के सभी लोग परेशान हो जाएंगे। वहीं, अनुपमा हार नहीं मानेगी और अनुज को ढूंढने की कोशिश करेगी। वो कहती हैं कि मैं अपने पति को वापस लेकर आऊंगी।अनुज अनु से मिलने के लिए माया से मिलता है। वो माया से कहता है कि उसे अनु से मिलना है। हालांकि अनुपमा को इन सब बातों के बारे में बिल्कुल पता नहीं है। एक बार फिर अनुपमा को अनुज से धोखा मिलने वाला है। क्या अनुपमा अनुज को माफ कर पाएगी। क्या अनुपमा अनु को वापस ला पाएंगी। अपने बिखरे परिवार को अनुपमा कैसे बचाएंगी। मेकर्स का अपकमिंग ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article