टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: डिंपल को खटकने लगी है अनुपमा, अनुज से मुलाकात करेगा वनराज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 01:03 PM IST

Anupama spoiler alert upcoming twist full episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में अब डिंपस को अनुपमा (Anupama Spoiler) की डांस एकेडमी में दखलअंदाजी पसंद नहीं आने वालीवहीं दूसरी ओर वनराज के दिमाग में भी कुछ खिचड़ी पक रही है। वह अनुज से मिलने के लिए मुंबई पहुंच जाता है।

Image

Anupama Spoiler 10 April 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा का आज का एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होगा।
  • वनराज, अनुज से मिलने के लिए मुंबई पहुंचने वाला है।
  • वहीं डिंपल की आंख में अब अनुपमा खटकने लगी है।

Anupama spoiler alert upcoming twist full episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में बड़े ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलने वाले हैं। टीवी के मशहूर सीरियल अनुपमा में बीते कुछ हफ्तों से दमदार स्टोरी लाइन चल रही हैं। जिस वजह से सीरियल में फैंस का दिलचस्पी बनी हुई है। अनुपमा के आज के एपसोड में भी जबरदस्त स्टोरी नजर आने वाली है। अनुज से अलग होने के बाद अनुपमा ने डांस अकेडेमी पर ध्यान देने के बारे में सोचा था, जिसपर उसने काम करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि अब डिंपस को अनुपमा (Anupama Spoiler) की डांस एकेडमी में दखलअंदाजी पसंद नहीं आने वाली है। वह अनुपमा से खफा होती नजर आने वाली है। वहीं दूसरी ओर वनराज के दिमाग में भी कुछ खिचड़ी पक रही है। वह अनुज से मिलने के लिए मुंबई पहुंच जाता है। जिसके बाद अब देखना होगा कि वनराज आखिर चाहता क्या है?

डिंपल ने जताई अनुपमा से नाराजगी

अनुज से अलग होने के बाद अनुपमा अपना पूरा ध्याम बिजनेस पर लगाने के बारे में सोच रही थी, इसी वजह से उसने डांस अकेडेमी में अपना योगदान करने की ठान ली थी। इस डांस अकेडेमी को अभी तक डिंपल और समर संभाल रहे थे। अब डांस अकेडेमी में अनुपमा की दखलअंदाजी से डिंपल को दिक्कतें होने लगी हैं। डिंपस समर को कहती नजर आएगी कि जब कोई डांस अकेडेमी नहीं चला रहा था तो हम दोनों ने मिलकर इसे यहां तक पहुंचाया है। अब पूरा घर इसमें शामिल होना चाहता है। डिंपल बताती है कि अब डांस अकेडेमी से लोग जाने लगे हैं और उन्हें अब इसका नाम बदलने की जरूरत है।

अनुज से मिलेगा वनराज

वहीं दूसरी ओर जॉब का बहाना बनाकर अनुज से मिलने के लिए वनराज मुंबई पहुंच जाता है, हालांकि बाबूजी वनराज की सभी हरकनों से वाकिफ हैं, इसलिए वह कहते हैं कि जरूर वनराज कुछ गड़बड़ करने के बारे में सोच रहा है। वहां मुंबई के एक मॉल में अनुज और वनराज एक दूसरे से मिलते हैं, हालांकि दोनों ही बात नहीं करते और नजरअंदाज कर देते हैं। अब सवाल यह हैं कि आखिर वनराज के दिमाग में ये क्या खिचड़ी पक रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article