टीवी मसाला

Rupali Ganguly को अलविदा कह गया दिल का ये करीबी, Sudhanshu Pandey को भी लगा झटका

Rupali Ganguly Dog Death : उसकी याद में हसीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील डाली है और फैंस के साथ ये बुरी खबर साझा की है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं शोक जता रहे हैं।

Image

Rupali Ganguly Dog Death

Rupali Ganguly Dog Death : टीवी के प्रसिद्ध कलाकार रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दुखद पोस्ट शेयर की है। जिसे देखने के बाद हर कोई उनके दुख में शरीक हो रहा है, एक्ट्रेस ने अपने बहुत करीबी और प्यारे पेट डॉग गब्बर को खो दिया। उसकी याद में हसीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील डाली है और फैंस के साथ ये बुरी खबर साझा की है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं शोक जता रहे हैं।

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने अपने प्यारे पेट डॉग गब्बर गांगुली को खो दिया है। जानवरों से बेइंतहा प्यार करने वाली रूपाली का पेट डॉग मर गया जिसकी खबर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने अपने पेट डॉग गब्बर के साथ तस्वीरों की एक रील बनाई है और इसे साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। 'गब्बर गांगुली... जब तक हम दोबारा नहीं मिलते मेरे अनमोल बच्चा... मुझे अपनाने के लिए धन्यवाद, हमारे जीवन में आने का चयन करने के लिए धन्यवाद।' बता दें कि रूपाली ने इसे दो साल पहले इसे अनुपमा के सेट पर अडोप्ट किया था।

रूपाली गांगुली के को स्टार सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने भी गब्बर के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है अनुपमा के सेट पर मिला सबसे प्यारा दोस्त, आज सुबह गब्बर का निधन हो गया। रूपाली गांगुली की इस पोस्ट पर उनकी दोस्त जसवीर कौर, अल्पना बन्च ने भी कॉमेंट किया है और लिखा है हमें तुम्हारी याद आएगी गबबू।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article