टीवी मसाला

अनूप जलोटा ने खोली शिष्य जसलीन मथारू संग झूठे रोमांस की पोल पट्टी, कहा 'एक दूजे को जानते भी नहीं थे...'

Anup Jalota Revealed Jasleen Matharu: मशहूर गायक अनूप जलोटा ने हाल ही में खुलासा किया कि शो 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) के लिए ही उनकी और जसलीन मथारू की झूठी प्रेम कहानी बनाई गई थी। सिर्फ यही नहीं फेम पाने के लिए जसलीन ने सलमान खान के आगे झूठ भी बोला था।

Image

Image Source: b0llywood.club Instagram

Anup Jalota Revealed Jasleen Matharu: सिंगर अनूप जलोटा के गाने और भजन आज भी लोगों के जुबां पर रहते हैं। अनूप सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 12' में भी नजर आ चुके हैं जिससे उनको खूब फेम मिला। शो में अनूप अपनी शिष्य जसलीन मथारू संग आए थे और खुलासा हुआ कि दोनों एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला देख हर कोई हैरान रह गया। अब खुद अनूप जलोटा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस झूठ रोमांस से पर्दा उठाया। इसी के साथ अनूप ने जसलीन मथारू को लेकर भी खुलासा किया जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।

सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने झूठ से पर्दा उठाते हुए कहा कि जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) उन्हे 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) में लेकर गई थीं क्यूँकि शो में एक अनोखी जोड़ी की एंट्री हो सकती थी। मैं इस ऑफर ठुकरा दिया था क्यूँकि मेरे पास कॉन्सर्ट थे। बाद में जसलीन के पिता ने मुझे शो में हिस्सा लेने के लिए मनाया। मैं इस शर्त पर 'बिग बॉस' में गया कि जसलीन और मेरे बीच गुरु शिष्य का रिश्ता दिखाया जाए। 'बिग बॉस 12' मंच पर मैंने जसलीन को अपना शिष्य बताया लेकिन जैसे ही सलमान खान ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कुछ और ही कह दिया। जसलीन ने अचानक से ये कह दिया कि हम दोनों एक साथ तीन सालों से रिलेशन में हैं और ये सुन मैं हैरान रह गया।'

अनूप जलोटा आगे कहते हैं कि मैं और जसलीन एक दूजे को अच्छी तरह से जानते भी नहीं थे। हालांकि मुझे लगा कि ये खेल का हिस्सा है या फिर मेकर्स ने जसलीन को ऐसा कहने के लिए कहा होगा। ऐसे में मैं समझ गया कि परदे के पीछे कोई और ही खेल चल रहा है।' सिंगर ने ये भी बताया कि शो खत्म होने के बाद वो जसलीन मथारू संग संपर्क में अब नहीं हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article