टीवी मसाला

Anupamaa TV Serial को अलविदा कहेंगे Anuj? Gaurav Khanna ने खोला राज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 02:55 PM IST

Anuj Kapadia leaving the Rupali Ganguly TV show Anupamaa?: गौरव खन्ना ने हाल ही में रूपाली गांगुली की जन्मदिन पार्टी में शिरकत की थी। उनको यहां अनुपमा की टीम के साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया था। इसी बीच ऐसी अफवाहें फैली हैं कि गौरव खन्ना टीवी से लंबा ब्रेक ले रहे हैं!

Image

Anupama Tv Show

Anuj Kapadia leaving TV show Anupamaa?: अनुपमा टीवी सीरियल छोटे परदे के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। पिछले काफी समय से ये सीरियल टीआरपी चार्ट में राज कर रहा है। प्रशंसकों को भी राजन शाही के टीवी शो अनुपमा में आने वाले सभी ट्विस्ट खूब पसंद आते हैं। शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। दोनों अनुपमा और अनुज कपाड़िया की लीड भूमिका निभा रहे हैं। टीवी सीरियल का हालिया ट्रैक उनके अलगाव के बारे में है। अब दोनों के अलग होने के बीच ऐसी अफवाहें फैली हैं कि गौरव खन्ना टीवी से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। जल्द ही अनुपमा में उनका रोल खत्म होगा? लेकिन क्या यह सच है?

क्या रूपाली गांगुली का शो अनुपमा छोड़ रहे गौरव खन्ना?

रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना ने इस खबर को खारिज कर दिया है और कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी अफवाहें थीं कि गौरव खन्ना, अनुपमा से लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया कि यह एक फेज है कि अनुज और अनुपमा के बीच एक दूरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह ब्रेक पर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कहानी में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह शो छोड़ रहे हैं। खैर, इससे गौरव खन्ना के शो छोड़ने की खबर साफ होती है।

गौरव खन्ना ने हाल ही में रूपाली गांगुली की जन्मदिन पार्टी में शिरकत की थी। उनको यहां अनुपमा की टीम के साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया था। जैसा कि हम जानते हैं गौरव खन्ना ने बीच शो में एंट्री ली थी। उन्होंने बहुत ही कम वक्त में अपनी एक्टिंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वह अनुपमा और वनराज के बाद शो के सबसे जरूरी किरादरों में से एक बन गए थे। लेकिन फिलहाल सीरियल में गौरव का किरदार भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रहा है। क्योंकि छोटी अनु के कारण वो, माया के साथ रहने के लिए मजबूर हैं।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में, हम देखेंगे कि अनुपमा अपनी खुद की डांस अकादमी शुरू करके अपने जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। अपने बच्चों की मदद से अनुपमा फिर से खुश रहने की कोशिशें करेगी। दूसरी ओर वनराज और माया, अनुज को अनुपमा से दूर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन क्या वे कभी एक हो पाएंगे?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article