टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिया एडिटिंग एप का सहारा? अब ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी एक्ट्रेस

Ankita Lokhande Using Photo Editing App: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले कई दिनों से अंकिता ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कि जिसे देख लोगों ने उनकी चोरी पकड़ी जिसकी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरे तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Ankita Lokhande Using Photo Editing App

Ankita Lokhande Using Photo Editing App: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अंकिता लोखंडे भले ही टीवी दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता को ट्रोलर्स से खरी खोटी सुनने को मिल रही है। इंस्टाग्राम पर पिछले कई हफ्तों से अंकिता लोखंडे जो तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं वो लोगों को बेहद ही अजीब लगी। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने जो तस्वीरें शेयर कि है उसे फैंस एडिटेड कह रहे हैं। लोगों ने अनुमान लगाया कि अंकिता लोखंडे खूबसूरत दिखने के लिए फोटो एडिटिंग एप यूज कर रही हैं। फैंस ने एक्ट्रेस की पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करते हुए इंटरनेट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। अंकिता की कई तस्वीरों में वो पहचान में भी नहीं आ पा रहीं। खुद 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट रह चुके आवेज दरबार ने अंकिता के पोस्ट पर चुटकी लेटे हुए लिखा, 'अगली बार जब हम मिलेंगे तो तुम्हें मुझे वह फोटो एडिटिंग सिखानी होगी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई अंकिता के फोन से एडिटिंग एप डिलीट करो।' एक यूजर ने तो अंकिता को सलाह दे डाली ये कहते हुए कि नया नया एडिटिंग सीखा है क्या अंकिता? क्या यरर इतनी सुंदर हो तुम। चलो माना एक बार शॉक के तौर पर लेकिन ये तुम्हें बिल्कुल सूट नहीं कर रहा। ऐसे तमाम लोग अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं।

बात करें अंकिता लोखंडे की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वो इस बार 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) में नजर नहीं आएंगी। पति विक्की जैन और एक्ट्रेस इस बार शो का हिस्सा नहीं रहेंगे जिसके चलते फैंस मायूस हैं। अंकिता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में बीजी हैं। अंकिता सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article