टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए कॉपी की Katrina Kaif की ड्रेस, फैशन डिजाइनर ने सरेआम उड़ाई धज्जियां!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2024, 01:32 PM IST

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस अवॉर्ड फंक्शन में ब्लैक फरी आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थी। एक फैशन डिजाइन ने दांवा किया है कि अंकिता लोखंडे ने कैटरीना कैफ के आउटफिट को कॉपी किया है।

Image

Ankita Lokhande- Katrina Kaif (credit pic: Instagram)

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस के साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। अंकिता हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अपने पति के साथ पहुंची थी। शो में अंकिता और विक्की के बीच में जमकर झगड़े होते थे। दोनों के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। भले ही अंकिता ने शो नहीं जीता लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीता है। एक्ट्रेस को हाल ही में मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

एक्ट्रेस ने पिंकविला अवॉर्ड्स में पति विक्की जैन के साथ पहुंची थी। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के गाउन में पहुंची थी जिसमें मल्टीकलर फर लगे हुए थे। एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ किसी तरह की कोई जूलरी कैरी नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। वहीं, अंकिता के पति विक्की व्हाइट कलर के कोर्ट-पैंट में नजर आए। विक्की अपनी पत्नी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

अंकिता ने कॉपी की कैटरीना कैफ की ड्रेस

अंकिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर फैशन डिजाइनर ने कमेंट करते हुए कहा कि अंकिता ने कैटरीना कैफ के लुक को कॉपी किया है। कैटरीना ने साल 2022 में इस आउटफिट को पहना था। डिजाइनर ने डाइट सब्या नाम के इंस्टग्राम पेज पर कैटरीना और अंकिता की फोटो शेयर की है। फोटो में कैटरीना बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बन के साथ कंप्लीट किया है।

मन्नारा संग अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट हुई थीं अंकिता

अंकिता इससे पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में मन्नारा चोपड़ा संग स्पॉट हुई थी। मन्नारा और अंकिता ने पैपराजी के सामने एक-दूसरे को गले लगाया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अंकिता को पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article