टीवी मसाला

Anjali Anand के साथ 8 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, पिता बन डांस टीचर ने की थी ये गंदी हरकत

Anjali Anand Was Sexually Harassed: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस अंजली आनंद ने हाल ही में बचपन में हुआ एक खौफनाक मंजर शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे 8 साल की उम्र में उनके साथ यौन शोषण हुआ था।

Image

Anjali Anand Sexually Harassed

Anjali Anand Was Sexually Harassed: टीवी से लेकर अब बॉलीवुड में एक्टिंग का परचम फैला रही अंजली आनंद सभी के दिलों दिमाग पर राज कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस अब एक बार फिर सुर्खियों में या गईं लेकिन अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से। एक इंटरव्यू के दौरान अंजली आनंद ने खुलासा किया की उनके साथ बचपन में यौन शोषण हो चुका है। पिता की मौत के बाद उनके साथ ये गंदी हरकत हुई। आखिर कौन था वो शख्स और अंजली ने इस डरावने भरे हादसे पर क्या कहा पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

अंजली आनंद (Anjali Anand) ने जमाने के आगे खुलासा किया की बचपन में उनके डांस टीचर ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। अंजली कहती है 'मैं जब 8 साल की थी मेरे पिता का देहांत हो गया था। उसके बाद मेरे डांस टीचर ने खद को पिता का दर्जा दिया। उस समय मुझे इतनी समझ नहीं थी तो मैंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया। फिर उन्होंने धीरे-धीरे शुरू किया, उसने मेरे होंठों पर किस करते ये कहा की कैसे पिता लोग करते हैं। मैं किसी चीज पर हाथ रखती थी वो मुझे मिल जाती थी। ये पूरा सिलसिला कई सालों तक चलता रहा।'

अंजली आगे बताती हैं कि वो इंसान मुझे ना बाल खुले छोड़ने देता था और वो मुझे अपनी शर्ट पहनाता था। इसके बाद जब मेरी बहन की शादी में मेरे पिता के बेस्ट फ्रेंड आए तब मुझे पता चला की मेरे साथ हुई चीजें गलत थी।' एक्ट्रेस की बातें सुन होस्ट और अन्य जनता शॉक में रह गई। अंजली से पहले कई हसीनाओं ने अपने साथ हुए इस हादसे को लेकर खुलकर लोगों को बताया है। बता दें हाल ही में अंजली आनंद नेटफलिक्स की ही सीरीज 'डब्बा कार्टेल' में नजर आई थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article