टीवी मसाला

Neil Bhatt संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा 'चुप हूँ इसका मतलब ये नहीं...'

Aishwarya Sharma Cryptic Note: कुछ समय से टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट (Neil Bhatt) की तलाक रुमर्स उड़ रहे हैं। अब इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने पोस्ट शेयर कर रुमर्स को लेकर चुप्पी भी तोड़ी। एक्ट्रेस का गुस्सा झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों पर फूटा।

Image

Aishwarya Sharma Cryptic Note

Aishwarya Sharma Cryptic Note: एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी दुनिया के सबसे प्यारी जोड़ी में से एक हैं। आए दिन ये पति पत्नी की जोड़ी लोगों को कपल गोल देना नहीं भूलते। साल 2021 में ऐश्वर्या और नील ने सात फेरे लिए थे। दोनों की लव स्टोरी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से शुरू हुई थी। कई महीनों से इंटरनेट पर खबरें उड़ रही है कि ऐश्वर्या और नील जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि दोनों की शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा जिसके चलते दोनों अलग-अलग छत के नीचे रह रहे हैं। अब इन रुमर्स पर पूर्णविराम लगाते हुए ऐश्वर्या ने पोस्ट शेयर किया है।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) क्रिप्टिक पोस्ट में लिखती हैं 'मैं लंबे समय से चुप हूं। इसलिए नहीं कि मैं कमज़ोर हूं, बल्कि इसलिए कि मैं अपनी शांति की रक्षा कर रही हूं। लेकिन जिस तरह से आपमें से कुछ लोग ऐसी बातें लिख रहे हैं जो मैंने कभी नहीं कही। ऐसे कहानी गढ़ रहे हैं जिनका मैंने कभी समर्थन नहीं किया। बिना फ़ैक्ट या जवाब के अपने प्रचार के लिए मेरे नाम का उपयोग कर रहे हैं, ये अत्यंत दुखद है। मेरे जिंदगी तुम्हारे लिए कंटेन्ट नहीं है। मेरी चुप्पी तुम्हारी पर्मिशन नहीं।

Aishwarya Sharma Cryptic Post

Aishwarya Sharma Cryptic Post

नील भट्ट (Neil Bhatt) संग तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस कहती हैं 'कृपया याद रखें: चुप हूँ इसका ये मतलब नहीं है कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसका मतलब है कि वह शोर के बजाय चुप्पी को चुन रहा है।" ऐश्वर्या ने झूठी खबरे फैलाने वाले लोगों को खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें नील और ऐश्वर्या काफी समय से एक साथ नजर नहीं आ रहे। इन रुमर्स को हवा तब मिली जब ऐश्वर्या के दूसरे घर में रहने की खबर आई। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने दूसरा घर किराए पर काम की वजह से लिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article