Apurv Agnihotri and Shilpa Saklani Baby: टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) के घर नन्हा मेहमान आया है। अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani ) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। शादी के 18 साल बाद कपल पहली बार पेरेंट्स बने हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिटिल प्रिसेज इशानी के साथ प्यार सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपल ने पहली बार अपनी बेटी की झलक दिखाई है।
अपूर्व ने बॉलीवुड में फिल्म परदेश से डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी लीड रोल में है। अपूर्व ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था मेरे जन्मदिन पर भगवान ने मुझे अब तक का सबसे प्यारा तोहफा दिया है। शिल्पा और मैंने सोचा कि आपको अपनी प्यारी बेटी इशानी अग्निहोत्री से मिलवाऊं। आप सभी उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे। उं नम: शिवाय।
अपूर्वा और शिल्पा ने दिखाई बेटी की पहली झलक
अपूर्व की फोटो शेयर करते ही सेलिब्रिटी और फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया। अपूर्व और शिल्पा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही हैं। अपूर्व 50 साल की उम्र में पिता बने हैं। अपूर्व ने अपने जन्मदिन के दिन बेटी की क्यूट फोटो शेयर की है।
बिदाई फेम अंगद हसीजा ने लिखा, पापापा... पापापापा...पापापापा। करणवीर भोहरा ने भी कपल को ढेर सारी बधाई दी। शिल्पा को घर -घर में क्योंकि सास भी कभी बहू और जस्सी जैसी कोई नहीं से पहचान मिली थी। इस शो में अपूर्व भी लीड रोल में थे। इसके अलावा कपल नच बलिए और बिग बॉस 7 में साथ नजर आया था। शिल्पा और अपूर्व की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। कई इंटरव्यूज में शिल्पा कह चुकी हैं कि उन्हें परदेश के दौरान अपूर्व पर क्रश हो गया था।
