टीवी मसाला

जल्द पापा बनने वाले हैं Adil Durrani! दूसरी पत्नी Somi Ali Khan संग कर रहे अपने पहले बच्चे की उम्मीद?

Adli Durrani wife Somi Ali Khan Pregnant: अभिनेत्री राखी सावंत संग विवादों में घिरे रहे आदिल दुर्रानी को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी दूसरी पत्नी सोमी अली खान संग अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Adli Durrani wife Somi Ali Khan Pregnant:

Adli Durrani wife Somi Ali Khan Pregnant: आदिल दुर्रानी ने अभिनेत्री राखी सावंत से अलग होने के बाद सोमी अली खान से शादी की थी। अब इस जोड़े को लेकर अफवाह सामने आई है कि आदिल (Adli Durrani) अपनी दूसरी पत्नी संग अपने पहले बच्चे कु उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि सोमी कि प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। इस अफवाहों ने तेजी तब पकड़ी जब एक बार मुंबई के लोखंडवाला इलाके में आदिल और सोमी (Somi Ali Khan) बच्चों की दुकान के बाहर खड़े थे। अब ऐसे में सच्चाई का पता लगाने के लिए टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया ने सच्चाई जानने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से संपर्क किया। आइए देखते हैं।

टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान आदिल दुर्रानी (Adli Durrani) ने बताया, "नहीं, नहीं यह सच नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सोमी और मैं बच्चे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं और अभी हमारी ऐसी कोई योजना भी नहीं है। अभी हम अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा आदिल ने कहा "हम इस बात की सराहना करेंगे की लोग इस मामले में हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

आदिल ने आगे बताया की हम लोखंडवाला में एक बेबी स्टोर इसलिए गए थे क्योंकि हमें सोमी के भतीजे के लिए कुछ खरीदना था। हम जानते हैं कि लोह उत्सुक हैं लेकिन फिलहाल हम परिवार शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जब सही समय आएगा तो हम खुद इस खुशी को आप सबके साथ साझा करेंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article