टीवी मसाला

अभिषेक कुमार ने मुंबई में खरीदा खुद का पहला आशियाना, कहा 'बहुत मेहनत की यहाँ तक...'

Abhishek Kumar Buys New House: टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने आखिरकार अपना सपना पूरा कर लिया है। हाल ही में अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर कि की उन्होंने मुंबई में अपना पहला आशियाना खरीद लिया है। जी हाँ, अभिषेक ने अपने इस घर को मेहनत और लोगों से मिले प्यार की वजह से खरीदा।

Image

Abhishek Kumar Buys New House

Abhishek Kumar Buys New House: टीवी दुनिया का जाना माना चेहरा अभिषेक कुमार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिषेक को लोगों के बीच पहचान 'बिग बॉस 17' से मिली। एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के फाइनलिस्ट भी रहे। आखिरी बार एक्टर को कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में देखा गया था। अब अभिषेक ने अपना सालों से बुने सपने को सच कर लिया है। अभिषेक ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों का शुक्रिया कर दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अभिषेक का पोस्ट।

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने सपना पूरा करते हुए मुंबई में खुद का घर खरीदा। पोस्ट शेयर कर अभिषेक ने लिखा ' सबसे पहले तो आप सबका दिल से शुक्रिया इतना प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं का। आज आप सबके प्यार की वजह, मेरी मेहनत और परिवार के आशीर्वाद से बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया। मुंबई में मेरा पहला छोटा सा प्यारा सा घर खरीदा। इतना याचा लग रहा है कि क्या बताऊँ। बहुत मेहनत की है यहाँ तक पहुँचने के लिए, बहुत कुछ बलिदान और उतना प्यार भी सभी ने दिया। आप सब अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें।'

तस्वीरों में अभिषेक कुमार ने घर से दिख रही मुंबई की खूबसूरती दिखाई। इसी के साथ कई समय से खबरें उड़ रही हैं कि ईशा मालवीय के चलते अभिषेक और समर्थ जुरैल की दोस्ती में दरार आ गई है। बता दें अभिषेक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय संग रोमांटिक म्यूजिक वीडियो किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article