टीवी मसाला

ब्रेकअप को याद कर निकले अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के आँसू, लोगों ने पूछा, 'समर्थ कहां गया...?'

Abhishek Kumar and Isha Malviya: शो 'पति पत्नी और पंगा' से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसे जनता जमकर ट्रोल कर रही है। वीडियो में देखा गया कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अपने दर्दनाक ब्रेकअप को याद कर आँसू बहा रहे हैं तो फैंस ने उनसे इस शख्स के बारें में पूछ डाला।

Image

Image Source: Colors TV Instagram

Abhishek Kumar and Isha Malviya: टीवी कलाकार ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये एक्स कपल एक साथ सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के बाद 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहा है। इस शो में दोनों जोड़ी बन धमाल मचा रहे हैं। अब शो 'पति पत्नी और पंगा ने' ने प्रोमो शेयर किया है जिसमें अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अपने दर्द भरे ब्रेकअप को याद कर रो रहे हैं।

शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) से जो कहते हैं, 'काश मैंने वो वाली गलती ना की होती तो काश वो हो गया होता। जब आप देखते हो कि अकेले दोनों जिंदगी में आगे बढ़ रहे हो तो अच्छा लगता है कि शायद भगवान ने अच्छा किया अलग कर दिया।' रोती हुई ईशा मालवीय (Isha Malviya) कहती हैं कि बहुत बातें और चीजें हैं जो अतीत में हुई। दोनों अपने ब्रेकअप स्टोरी को याद कर रोते हुए नजर आए। ईशा मालवीय के शब्द भी नहीं निकलते इस बारें में बात करते हुए। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस इस प्रोमो को देख अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये कब तक पब्लिक को ऐसे चुना लगाते हुए रहेंगे। वहीं दूसरा यूजर लिखता है, ईशा इसे अच्छा चिंटू (समर्थ जुरैल) के लिए आँसू बहा ले थोड़ा, अब जिसके साथ शो पर है जरूरी नहीं उसी के लिए नाटक करना है।' कुछ लोगों ने प्रोमो देखने के बाद मेकर्स पर इल्जाम लगाया कि ये सब टीआरपी बटोरने का प्लान है। प्रोमो को पसंद करने के बजाए दर्शक शो को ट्रोल करते हुए नजर आए।

बता दें सीरियल 'उडारियां' के दौरान ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की एक दूजे से पहली मुलाकात हुई थी। शूटिंग करते हुए दोनों एक दूजे के करीब आ गए। ईशा और अभिषेक ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर और वलॉग पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को ओपन रखा। हालांकि आपसी मतभेत के चलते अभिषेक और ईशा एक दूजे से जुदा हो गए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article