टीवी मसाला

दोस्ती से प्यार में बदला Abhishek Kumar और Ayesha Khan का रिश्ता, अतीत को भुलाकर दिया खुद को नया मौका!

Abhishek Kumar And Ayesha Khan Dating Rumors Starts: 'बिग बॉस 17' से सबका दिल जीतने वाले अभिषेक कुमार और आयशा खान की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

Image

आयशा खान और अभिषेक कुमार कर रहे हैं एक-दूजे को डेट

Abhishek Kumar And Ayesha Khan Dating Rumors Starts: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक कुमार ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 17' के जरिए तो मानो वह लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गए। अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी के साथ तो दोस्ती रही ही थी। साथ ही उनकी और आयशा खान (Ayesha Khan) की दोस्ती ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब खबर आ रही है कि आयशा खान और अभिषेक कुमार एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह आयशा खान (Ayesha Khan) के साथ बैठे नजर आए। इस फोटो में आयसा खान ने ब्लू ड्रेस पहनी थी तो वहीं अभिषेक प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दिये। दोनों को साथ देख उनके डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गईं। यहां तक कि बिग बॉस के फैनपेज ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, "अफवाह है कि अभिषेक और आयशा आधिकारिक तौर पर एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक कलाकारों या उनकी टीम की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में मामला केवल अफवाह तक ही सीमित है।

आयशा खान और अभिषेक कुमार कर रहे हैं एक-दूजे को डेट

आयशा खान और अभिषेक कुमार कर रहे हैं एक-दूजे को डेट

आयशा खान और अभिषेक कुमार की डेटिंग की खबरों पर फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और आयशा खान (Ayesha Khan) की डेटिंग की खबरों पर फैंस के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर दो टूटे दिल एक-दूजे के साथ में सुकून पाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article