साउथ मूवीज

'धुरंधर' नहीं इस फिल्म की वजह पोस्टपोन हो रही है यश की 'टॉक्सिक'? नई रिपोर्ट ने मचाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 15, 2026, 06:16 PM IST

Toxic Release Postpone: एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इस मूवी की वजह से पोस्टपोन हो सकती है।

Image

Image Source: IMDb

Toxic Release Postpone: साउथ के फेमस एक्टर यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले यश की फिल्म टॉक्सिक का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद से हर किसी को फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का इंतजार है। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। जो फैंस के दिलों को तोड़ सकता है।

पोस्टपोन हुई 'टॉक्सिक'?

एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि रिलीज डेट है। रेडिट पर चल रही गॉसिप रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और टॉक्सिक (Toxic) दोनों ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थीं। लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया था, ताकि विदेशी दर्शकों को भी अच्छी तरह टारगेट किया जा सके। फिर भी, डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े लोगों ने बताया कि इंग्लिश वर्जन के लिए अभी कोई ठोस प्लान या रणनीति तैयार नहीं हुई है। दूसरी तरफ, 20 मार्च को हेल मैरी (Hell Mary) रिलीज होने वाली है। ओवरसीज में इस फिल्म को 80:20 के रेशियो में स्क्रीन्स मिल रही हैं, यानी ज्यादातर स्क्रीन्स इसी फिल्म को दी जा रही हैं। इससे टॉक्सिक के लिए ओवरसीज में स्क्रीन्स की संख्या काफी कम हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे?

फिल्म में यश एक गैंगस्टर के रोल में हैं और ये 90s के गोवा बैकग्राउंड में सेट है। कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुकमिणी वसंत (Rukmini Vasanth) भी अहम रोल में हैं। यश की टॉक्सिक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article