साउथ मूवीज

EXCLUSIVE : 'रामायण' के लिए यश वसूल रहे सबसे ज्यादा फीस? अब सामने आई सच्चाई

Ramayana : नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट सामने आते ही रहती है। बता दें कि कन्नड़ सुपरस्टार यश के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले विलेन बनने की खबरें झूठी हैं। सच्चाई यह है कि यश को नितेश तिवारी की रामायण के लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं मिल रहे हैं।

Image

Yash Is NOT Charging Fee

Ramayana : नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट सामने आते ही रहती है। वहीं हाल ही में ऐसी खबर आ रही थी कि रामायण के लिए यश ने बहुत मोटी रकम वसूली है। अब जाकर इसका खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई।

इस फिल्म में रणबीर भगवान राम तो सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बहुत ही ज्यादा सुपर होने वाली है। आपको बता दें कि कन्नड़ सुपरस्टार यश के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले विलेन बनने की खबरें झूठी हैं। सच्चाई यह है कि यश को नितेश तिवारी की रामायण के लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं मिल रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता बने यश

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने जूम को एक्सक्लूसिव तौर पर बताया यश रामायण के लिए कोई ऑन-द-टेबल फीस नहीं ले रहे हैं। वह नमित मल्होत्रा के साथ इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता हैं। वह कोई रैम्यूनरेशन नहीं लेंगे। इसके बजाय वह प्रोजेक्ट से होने वाले मुनाफे में से हिस्सा लेंगे।" सुपरस्टार के बेहद करीबी सूत्र ने कहा कि वह पैसे के लिए इस काम में नहीं हैं। “यश ने कभी भी अपने पे चेक की परवाह नहीं की, तब भी जब वह नए थे। अपने जीवन के इस पड़ाव पर, वह एक अभिनेता के रूप में नई चुनौतियों की तलाश कर रहे हैं। अपनी अगली रिलीज टॉक्सिक के लिए वह सामान्य रूप से ली जाने वाली फीस से कम फीस ले रहे हैं। यह एक अलग तरह का प्रोजेक्ट है।”

कब रिलीज होगी फिल्म

रामायण में रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, रवि दुबे समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। ये फिल्म दो पार्ट में बनने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट 2025 की आखिर में या 2026 में रिलीज होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article