साउथ मूवीज

Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर की रिलीज डेट हुई आउट, गदगद हुए फैंस

Toxic Teaser: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए नजर डालते है नए रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- toxic film

Toxic Teaser: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि मेकर्स टॉक्सिक की रिलीज को आगे बढ़ा सकते हैं। फिर एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉक्सिक 19 मार्च को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए नजर डालते है नए रिपोर्ट पर...

कब रिलीज होगा टॉक्सिक का टीजर

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजर कल यानी 20 फरवरी सुबह 9:30 बजे रिलीज होने वाला है। KVN प्रोडक्शंस ने नया पोस्टर शेयर कर इसकी तारीख कन्फर्म कर दी है। पोस्टर में यश एक बर्फीली जमीन पर खड़े दिख रहे हैं, हाथ में बोतल लिए। बर्फ पर खून के छींटे हैं और पीछे तारों भरी रात है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसी दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी आएगी। ऐसे में इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिलेगा। फिल्म टॉक्सिक को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो खून, डर और धोखे से अपना साम्राज्य बनाता है। फिल्म को पहले ही रिकॉर्ड डील्स मिल चुकी हैं। GCC और मिडिल ईस्ट में फार्स फिल्म ने 105 करोड़ में राइट्स खरीद लिए है।

टॉक्सिक में नजर आएंगी ये हसीनाएं

बताते चलें कि साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्‍म टॉक्सिक (Toxic) अपनी स्‍टारकास्‍ट को लेकर भी चर्चा में रही है। फिल्‍म में उनके साथ 5 हीरोइन हैं। 'टॉक्‍स‍िक' में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्‍म‍िणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डिसिल्‍वा, सुदेव नायर भी हैं। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म धुरंधर 2 कैसा परफॉर्म करती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article