साउथ मूवीज

विजय सेतुपति ने बेटे की उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करने से किया इनकार, इस फिल्म के डायरेक्टर को रातों-रात बदलनी पड़ी एक्ट्रेस

विजय सेतुपति ने एक फिल्म में एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ रोमांटिक रोल करने से साफ इनकार कर दिया था। अब विजय सेतुपति ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है। बता दें कि विजय सेतुपति ने कृति शेट्टी के साथ फिल्म 'डीएसपी' में रोमांटिक रोल करने से मना किया था।

Image

Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति साउथ के जाने-माने एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने है और उनकी हर फिल्म देखना बहुत पसंद करते हैं। वही आज हम आपको बताएंगे कि एक्टर ने साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस के साथ फिल्म में रोमांस करने से क्यों मना किया। वजह सुनकर आपको भी थोड़ा झटका जरूर लगेगा।

विजय सेतुपति ने एक फिल्म में एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ रोमांटिक रोल करने से साफ इनकार कर दिया था। अब विजय सेतुपति ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है। बता दें कि विजय सेतुपति ने कृति शेट्टी के साथ फिल्म 'डीएसपी' में रोमांटिक रोल करने से मना किया था। विजय सेतुपति अब फिल्म महाराजा में नजर आने वाले है। ये फिल्म जल्द ही 14 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये थी वजह

विजय सेतुपति ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'उप्पेना' में कृति शेट्टी के साथ काम किया था। उस फिल्म में विजय सेतुपति ने कृति शेट्टी के पिता की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस बात को बताते हुए विजय सेतुपति ने एक किस्सा भी सुनाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'उप्पेना' की शूटिंग के दौरान कृति शेट्टी उनके साथ शूट करने में बहुत ज्यादा नर्वस फील कर रही थी। तब एक्टर ने कृति शेट्टी से कहा था कि वह उन्हें अपना असली पिता मानकर शूट करें। साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि उनके बेटे और कृति शेट्टी की उम्र एक जैसी ही तो वो उनके साथ रोमांटिक रोल कैसे कर सकते थे। इसलिए उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘महाराजा’ की बात करें तो इसका निर्देशन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी। इसे बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ‘महाराजा’ 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। विजय सेतुपति हाल ही में इस फिल्म का प्रमोशन में बिजी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article