साउथ मूवीज

Vijay Devarakonda ने जन्मदिन पर रिलीज किया नई पैन इंडिया फिल्म का पोस्टर, खून से भरे हाथों में पकड़ा चाकू

Vijay Devarakonda New Pan India Film Announced: पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) आज 9 मई 2024 को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने इस मौके पर अपनी नई पैन इंडिया फिल्म SVC59 को अनाउंस कर दिया है, विजय ने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

Image

Vijay Devarakonda New Pan India Film Announced

Vijay Devarakonda New Pan India Film Announced: विजय देवराकोंडा एक बार फिर प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के साथ काम कर रहे हैं। विजय ने अपने नए प्रोजेक्ट से पर्दा उठा दिया है। जो प्रसिद्ध दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूसर करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला संभालेंगे, जो 'राजा वरु रानी गरु' में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। यह प्रोजेक्ट एसवीसी की 59वीं फिल्म है और इससे एक भव्य पैन-इंडिया रिलीज होने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। आज विजय देवराकोंडा के जन्मदिन के मौके पर, प्रोडक्शन टीम ने एक बेहतरीन पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में विजय का हाथ चाकू पकड़े हुए है, जो एक्शन के लिए तैयार है।

विजय ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

पोस्टर के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, 'काथी नेने, नेत्तुरु नाधे, युद्धम नाथोन'। फिल्म का ये पोस्टर देखकर साफ हो गया है कि यह एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। गांव के एक्शन और ड्रामा पर आधारित यह फिल्म इन गहन विषयों पर प्रकाश डालने का वादा करती है। कलाकारों और कास्ट क्रू के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

विजय देवराकोंडा और अनुभवी निर्माता दिल राजू और सिरीश के बीच सहयोग से फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा आज 9 मई 2024 को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने इस मौके पर अपनी नई पैन इंडिया फिल्म SVC59 की अनाउंसमेंस ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article