साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना से ब्रेकअप के सवालों पर विजय देवरकोंडा को आया था गुस्सा, दिया था रिपोर्टर को ये मुंहतोड़ जवाब

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना एनिमल में अपना बेहतरीन जलवा दिखाने के बाद अब जल्द ही पुष्पा 2: द रूल में नजर आने वाली हैं। मंदाना से रक्षित शेट्टी के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। तो विजय देवरकोंडा ने रिपोर्ट को करारा जवाब दिया था। रश्मिका मंदाना की 2017 में सगाई करने वाली थी, लेकिन किसी कारण से उनकी सगाई टूट गई थी।

Image

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना एनिमल में अपना बेहतरीन जलवा दिखाने के बाद अब जल्द ही पुष्पा 2: द रूल में नजर आने वाली हैं। इस बीच एक थ्रोबैक इंटरव्यू का किस्सा है जिसमें मंदाना से रक्षित शेट्टी के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। तो विजय देवरकोंडा ने रिपोर्ट को करारा जवाब दिया था। रश्मिका मंदाना की 2017 में सगाई करने वाली थी, लेकिन किसी कारण से उनकी सगाई टूट गई थी।

विजय देवरकोंडा ने दिया था साथ

रश्मिका अपनी फिल्म डिअर कामरेड के प्रमोशन के लिए विजय देवरकोंडा से आई थी। इसी दौरान उनसे ये सवाल किया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने चालाकी से सवाल को नजरअंदाज कर दिया, जबकि देवरकोंडा ने बीच में टोकते हुए कहा, "मुझे आपका सवाल भी नहीं पता...ये आपके जानने का काम नहीं है। जैसे मुझे सवालों का जवाब देना है, वही सवाल करिए जिससे आपका मतलब निकले” वहीं रश्मिका मंदाना ने भी इस सवाल पर अपनी बातों को रखते हुए कहा था कि ”आपका ये प्रश्न बहुत लंबा है, जिस वजह से ये मुझे समझ नहीं आया।”

इन फिल्मों में नजर आएंगे रश्मिका

रश्मिका मंदाना जल्द ही पुष्पा 2: द रूल में श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी। निर्माताओं ने 15 अगस्त, 2024 को रिलीज की तारीख तय की है। एक्शन ड्रामा को पांच भाषाओं में भी डब किया जा रहा है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना चावा में विक्की कौशल के साथ येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। उनके पास तीन और तेलुगु फ़िल्में हैं। इनमें रेनबो शामिल है जिसमें देव मोहन मुख्य भूमिका में हैं, राहुल रविंद्रन की द गर्लफ्रेंड और धनुष की कुबेर।

विजय देवरकोंडा की फिल्में

विजय देवरकोंडा को आखिरी बार फिल्म 'द फैमिली स्टार' पर देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, 'वीडी 12' के साथ उनकी दमदार वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article