साउथ मूवीज

जवान के विलेन ने शाहरुख खान के बारे में बोल दी बड़ी बातें, फिल्म शूटिंग के दौरान के भी किए खुलासे

फिल्म 'जवान' में विलेन का किरदार निभाया वाले विजय ने अपने सह-अभिनेता शाहरुख खान की तारीफ की है, उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को एक शानदार कहानीकार बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा है।

Image

जवान के विलेन ने शाहरुख खान के बारे में बोल दी बड़ी बातें, फिल्म शूटिंग के दौरान के भी किए खुलासे

साउथ स्टार विजय सेतुपति इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में उनकी फिल्म महाराजा रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने नाई का किरदार निभाया है जो बदला लेता है। इसी बीच उनकी कुछ बाते वायरल हो रही जो उन्होंने शाहरुख खान के लिए बोली है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या बोला है।

फिल्म 'जवान' में विलेन का किरदार निभाया वाले विजय ने अपने सह-अभिनेता शाहरुख खान की तारीफ की है, उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को एक शानदार कहानीकार बताया है। विजय सेतुपति ने 'जवान' के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। हालांकि, इससे पहले वह शाहिद कपूर के साथ हिंदी वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे।

दिमाग बहुत तेज है

शाहरुख खान की प्रशंसा करते हुए विजय सेतुपति ने कहा, "शाहरुख खान की आवाज सुनकर मैं हैरान रह गया। वह एक शानदार कहानीकार हैं। उनका दिमाग बहुत तेज है। मैंने उन्हें बताया था कि वह एक स्टार से ज्यादा एक व्यक्ति के रूप में आकर्षक हैं।" हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 'जवान' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान कैसे उनकी प्रशंसा किया करते थे। उन्होंने यह भी शेयर किया कि उन्होंने शाहरुख से क्या-क्या सीखा।

अद्भुत गुण

विजय ने कहा था, "मैं हर किसी से कुछ न कुछ सीखता हूं। मैंने शाहरुख खान से जो सीखा है, वह यह है कि उनकी ऊर्जा का स्तर कभी कम नहीं होता। एक दिन शूटिंग के दौरान, वह ठीक नहीं थे, लेकिन जब तक वह खुद आपको नहीं बताएंगे, आपको इसका पता नहीं चलेगा। उनमें यह अद्भुत गुण है।" विजय ने बताया कि शाहरुख ने मुझे मेरे बारे में कई बातें बताईं, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश थे कि शाहरुख उनके प्रदर्शन के कई पहलुओं को ध्यान से देखते थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article