Triptii Dimri on Spirit: मशहूर निर्माता निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। इस मूवी में संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के अपोजिट पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था। दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड एक चलते मेकर्स ने उन्हें इस मूवी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बाद में निर्माताओं ने घोषणा करते हुए बताया कि वो दीपिका पादुकोण की जगह अब तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट कर रहे हैं। तृप्ति डिमरी ने काफी हद तक फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग को पूरा कर लिया है। दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब तृप्ति डिमरी ने 'स्पिरिट' को स्पेशल एक्सपीरियंस बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Randeep Hooda ने नहीं मानी थी सलमान खान की ये सलाह, बोलें 'एक तरह के रोल हमेशा...')
'स्पिरिट' को लेकर बेहद उत्साहित हैं तृप्ति डिमरी
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक स्पेशल एक्सपीरियंस होने वाला है लेकिन इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स देना जल्दबाजी होगी। उम्मीद है कि जब समय आएगा तो दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे।' तृप्ति के साथ-साथ उनके फैन्स भी एक्ट्रेस की जोड़ी को प्रभास के साथ ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Peddi OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे राम चरण-जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा !! इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीम)
इस कारण 'स्पिरिट' से बाहर हुई थीं दीपिका पादुकोण
साल 2025 में संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की कुछ मांगें डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को पसंद नहीं आई थीं। दीपिका पादुकोण चाहती थीं कि वो केवल 8 घंटे काम करेंगी। इतना ही दीपिका ने सैलरी की बढ़ोतरी की भी डिमांड की थी और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा भी चाहती थीं। दीपिका नई मां बनी थीं, इसलिए वे काम और घरेलू जिंदगी को बेहतर तरीके से बैलेंस करने के लिए कम घंटे काम करना चाहती थीं।
