साउथ मूवीज

हीरमंडी की बिब्बोजान उर्फ अदिति राव हैदरी का ट्रांसफॉर्मेशन देख फटी रह गई यूजर्स की आंखें, कहा- 'इन्होंने भी प्लास्टिक खाया है'

अदिति राव हैदरी साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो हीरमंडी में बिब्बोजान के रोल में नजर आईं थी। हाल में उनकी कुछ फोटोज वायरल हो रही, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Image

हीरमंडी की बिब्बोजान

हीरमंडी जब से रिलीज हुई है तब से वो वेब सीरीज के साथ-साथ उसके कास्ट भी चर्चा में हैं। अदिति राव हैदरी साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो हीरमंडी में बिब्बोजान के रोल में नजर आईं थी।

अदिति राव हैदरी को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने बिब्बोजान का किरदार निभाया,जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया, लेकिन अब अदिति की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह काफी अलग नजर आ रही हैं। जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

अदिति को पहचानना मुश्किल

अदिति राव हैदरी की दो तस्वीरें वायरल हो रही।पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने कुर्ता पहना है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, दोनों तस्वीरों में वह बहुत प्यारी लग रही हैं, लेकिन पुरानी तस्वीर में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। इस कारण से लोगों ने अदिति राव हैदरी को काफी ट्रोल किया है।

इन फिल्मों में आईं नजर

अदिति राव हैदरी की पुरानी तस्वीर देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी करवाई है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि यह सबसे अच्छा सर्जिकल अनुभव है जो मैंने कभी नहीं देखा है। दूसरे ने कमेंट कर लिखा-अदिति प्लास्टिक खाती हैं। अदिति राव हैदरी ने करियर की शुरुआत साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मर्डर 3', 'पद्मावत' और 'बॉस' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article