साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD Trailer Release Date: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा Kalki 2898 AD का ट्रेलर

साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 'क्लकी 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा इसका ट्रेलर।

Image

Kalki 2898 AD Trailer Release

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे समय से चर्चा में है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। आज हम आपके लिए एक नई जानकारी लेकर आए है। आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

कुछ समय पहले मेकर्स ने बुज्जी का एक प्रोमो रिलीज किया था, जिसे देखकर लोगों की इस फिल्म में दिलचस्पी और बढ़ गई। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'क्लकी 2898 एडी' में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 'क्लकी 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

भगवान विष्णु बनेंगे प्रभास

'क्लकी 2898 एडी' रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 'क्लकी 2898 एडी' का ट्रेलर जून के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा। इस साइंस फिक्शन फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास भगवान विष्णु के अवतार की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कैमियो करते नजर आएंगे ये सितारे

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि विजय देवरकोंडा, नानी और दुलकर सलमान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा, खबरें हैं कि कमल हासन भी 'क्लकी 2898 एडी' में कुछ समय के लिए दिखाई देंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article