साउथ मूवीज

The Greatest Of All Time release Date: 5 सितंबर को रिलीज होगी थलापति विजय की फिल्म, सामने आई रिलीज डेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2024, 02:55 PM IST

The Greatest Of All Time release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म'द ग्रेटेस्टेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज किया जाना है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

The Greatest Of All Time Release Date out

The Greatest Of All Time release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म'द ग्रेटेस्टेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (The Greatest Of All Time) की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज किया जाना है। बीते काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा हो रही है, यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 11 अप्रैल को द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के निर्माताओं ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर थलपति विजय के साथ फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा किया है और इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा भी कर दिया है।

मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर

निर्माताओं ने लिखा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'थलापति @actorvijay सर कृपया सीटी बजाएं!! #TheGreatestOfAllTime 5 सितंबर 2024 को आएगी! #GOAT अपडेट आते रहेंगे!!' फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर फिल्म भी ट्रेंड करने लगी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर में, थलापति को बिल्कुल अलग अवतार में देखा जा सकता है जो थ्रिलर फिल्म से उनके पुराने लुक को दर्शाता है। गौर से देखने पर मोहर पर मोहरों के निशान हैं और दूसरी तरफ पुल की तरफ एक विस्फोट होता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी बज होने लगा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article