साउथ मूवीज

Thandel Twitter Review: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की केमिस्ट्री फैंस को आई पसंद, तालियों के साथ सीटियों से गूंजे सिनेमाघर

Thandel Twitter Review: नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर तंडेल आज यानी 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी का रोमांस देखने को मिल रहा है।

Image

Thandel Twitter Review

Thandel Twitter Review: नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर तंडेल आज यानी 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। शादी के बाद नागा चैतन्य की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में साई पल्लवी और नागा चैतन्य की बेस्ट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तंडेल को चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित किया गया है। अगर आप भी ये फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि लोग फिल्म देखने के बाद क्या रिव्यू दे रहे हैं।

फैंस इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाना और हर डॉयलॉग को पसंद कर रहे हैं। नागा चैतन्य की फिल्म को सोशल मीडिया पर अभी तक अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। तंडेल की फिल्म कहानी में इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है। वहीं फैंस नागा चैतन्य और साई पल्लवी की एक्टिंग को दमदार बता रहे हैं।

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों के जीवन पर आधारित है। जो मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। दोनों ने शानदार ढंग से अपने किरदारों को बड़े पर्दे पर निभाया है।' दूसरे ने लिखा-'साई पल्लवी ने डांस से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है।'

तंडेल का निर्माण अल्लू अरविंद ने किया है और इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है और संगीत डीएसपी ने दिया है। नागा चैतन्य की तंडेल कई भाषाओं में रिलीज हुई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article