साउथ मूवीज

Thalaivar 171: विजय सेतुपति-शाहरुख खान की जोड़ी फिर साथ में मचाएगी धमाल, दोनों जल्द बनेंगे रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2024, 04:12 PM IST

Thalaivar 171: रजनीकांत अपनी फिल्म थलाइवर 171 को लेकर चर्चा में है। थलाइवर 171 पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और विजय सेतुपति को अप्रोच किया है। अगर ऐसा होता है तो तीनों सुपरस्टार को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Image

Rajinikanth, Shah Rukh Khan, Vijay Sethupathi (credit Pic: Instagram)

Thalaivar 171: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अनटाइटल्ड फिल्म 'थलाइवर 171' को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टार मूवी है। मेकर्स इस फिल्म के लिए कई स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म के नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। टॉलीवुड एक्टर मोहन को इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। उन्हें Mouna Raagam, Payanangal Mudivathillai, Nooravathu Naal, Idaya Kaovil जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश और मोहन ने साथ में काम करने की इच्छा जताई है। मोहन की मेकर्स से फीस की बात चल रही है। वेटरन एक्टर जल्द इस फिल्म को साइन कर सकते हैं। फिल्म मेकर ने थलाइवर 171 के लिए विजय सेतपुति को भी अप्रोच किया है। मास्टर और विक्रम के बाद लोकेश ने विजय सेतुपति को जबरदस्त कैरेक्टर के लिए अप्रोच किया है।

थलाइवर 171 में नजर आएंगे किंग खान

विजय सेतुपति ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान में साथ काम किया था। लोकेश ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए किंग खान को भी अप्रोच किया है। कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया था। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एनिमल और अर्जुन रेड्डी के मेकर्स संदीप वांगा रेड्डी ने बताया था कि उन्होंने फिल्म का टीजर देखा है। निर्देशक ने कहा, मुझे विक्रम बहुत पसंद आई थी। लोकेश की अपकमिंग फिल्म का टीजर मैंने देखा है। मैं इस फिल्म के लिए रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article