साउथ मूवीज

'इंतजार बेकार नहीं जाएगा' Toxic की रिलीज में हो रही देरी पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2026, 07:55 AM IST

Tara Sutaria on Toxic Release: एक्टर यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में मूवी को लेकर बड़े खुलासे किए।

Image

'टॉक्सिक' की रिलीज में हो रही देरी पर तारा सुतारिया ने कही ये बात (Image Source: Toxic Movie)

Tara Sutaria on Toxic Release: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट सामने आई थी। इन सब के बीच फिल्म टॉक्सिक की स्टार तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने फिल्म टॉक्सिक की रिलीज में हो रही देरी और डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के साथ काम करने के अनुभव पर बात की। (ये भी पढ़ें: 2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

तारा सुतारिया ने बताई रिलीज में देरी वजह

एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा अपडेट है। फिल्म की रिलीज डेट पर बात करते हुए तारा सुतारिया ने The Hollywood Reporter से कहा कि वो काफी शांत स्वभाव की हैं और चीजों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होतीं। उनका कहना था कि फिल्म लेट हो जाए तो उससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो हमेशा बड़ी बात पर ध्यान देती हैं। तारा सुतारिया ने आगे कहा कि कोई भी एक्टर फिल्म को सिर्फ अपनी नहीं कह सकता, क्योंकि उसे बनाने में बहुत सारे लोगों की मेहनत लगती है। उन्होंने बताया कि एक कलाकार के तौर पर उनका काम सिर्फ अच्छा एक्टिंग करना है, बाकी बड़े फैसले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर लेते हैं। आखिर में तारा सुतारिया ने कहा कि ये फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी और इंतजार बेकार नहीं जाएगा। (ये भी पढ़ें: BREAKING: Yash की Toxic की रिलीज डेट फिर टली)

गीतू मोहनदास संग काम करने पर कही ये बात

इसी इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने कहा कि 'गीतू मोहनदास के साथ काम करना मेरे लिए जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव रहा। वो बहुत ही क्रिएटिव और समझदार डायरेक्टर हैं। उनका विजन और काम करने का तरीका देखकर मैं हर रोज कुछ नया सीखती थी।'

अपने रोल को लेकर दिया रिएक्शन

अपने किरदार 'रेबेका' के बारे में बात करते हुए तारा सुतारिया ने कहा कि यह रोल उन्हें बहुत दिलचस्प लगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की सभी फीमेल रोल काफी मजबूत, बेखौफ और अलग अंदाज वाले हैं। तारा सुतारिया ने कहा कि टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसमें कई दमदार किरदार हैं और हर किसी की अपनी खास पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का लुक, स्टाइल और फैशन इंडियन दर्शकों के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए भी काफी नया और अलग होने वाला है।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article