साउथ मूवीज

साक्षी अग्रवाल ने निर्देशक Atlee पर लगाया धोखा देने का आरोप, बोलीं- फिल्म से मेरे सीन्स हटाए गए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 13, 2024, 05:22 PM IST

साउथ एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पहली फिल्म राजा रानी थे। लेकिन मेकर्स ने उनके साथ धोखा किया है। एक्ट्रेस ने इस बात का ठिकरा डायरेक्टर एटली पर फोड़ा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Sakshi Agarwal-Atlee (credit pic: instagram)

साक्षी अग्रवाल (Sakshi Agarwal) तमिल और तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल अनुभव को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में नए लोगों को किन चीजों को सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने हिट फिल्म राजा रानी का किस्सा बताया है जिसमें उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था। एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म से जुड़ा अनुभव बताया है।

एक्ट्रेस ने कहा, साल 2013 में मुझे राजा और रानी में काम करने का मौका मिला था। मेकर्स ने मुझे बताया था कि मैं सेकंड लीड के रोल में हूं और आर्या मेन लीड की भूमिका में हैं।

साक्षी ने एटली पर लगाया गंभीर आरोप

एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने फिल्म के लिए कुछ सीन्स शूट किए थे। दो दिन बाद मुझे फिल्म की शूटिंग के लिए कोई कॉल नहीं आया। फिर मुझे पता लगा कि फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई और रिलीज भी हो गई। मैं फिल्म देखने गई तो मुझे पता चला कि मेरे सभी सीन्स को हटा दिया गया था। उस समय मुझे बहुत ज्यादा प्रोडक्शन कंपनी के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने एटली सर से कोई बात नहीं की थी अपने रोल के बारे में और ये मेरी गलती थी। अगर मैं निर्देशक एटली से बात करती तो ऐसा नहीं होता। साक्षी ने कहा कि मेकर्स ने मुझे धोखा दिया था। एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मेकर्स और एक्टर्स के बीच में पहले से ही सभी बातें तय हो जानी चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article