साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) के नस में सूजन में थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के खबर से फैंस चितिंत हो गए थे। थालापति विजय ने फोन करके उनकी तबीयत के बारे में पूछा था। एक्टर हाल ही में परिवार के साथ स्पॉट हुए। एक्टर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। एक्टर अपने बेटे के स्कूल गए थे। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अजित अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
एक्टर को परिवार और दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती करते देख फैंस बेहद खुश है। फैंस एक्टर के वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Vidaamuyarchi को लेकर चर्चा में है। एक्टर कुछ समय बाद फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे।
परिवार संग नजर आए अजित कुमार
फिल्म का पहला शेड्यूल अज़रबैजान में पूरा हो गया था। दूसरे शेड्यूल में एक्टर एक्शन सीन्स शूट करेंगे। फिल्म में अजीत के साथ तृष्णा कृष्णनन मुख्य भूमिका में हैं। ये एक तमिल फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन का भरपूर डोज मिलने वाला है। Vidaamuyarchi के अलावा एक्टर की अनटाइटल्ड फिल्म AK63 रिलीज होगी। इस फिल्म पर Vidaamuyarchi के रिलीज के बाद काम शुरू होगा। इसके अलावा एक्टर प्रशांत नील के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार बात हो चुकी हैं।
