बॉलीवुड

Varun Dhawan ने सरेआम खोली अवॉर्ड मिलने की पोल, यूजर्स बोले- 'भैया कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2024, 02:10 PM IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को पॉपुलर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। एक्टर के स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरुण कहते हैं कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि ये अवॉर्ड मिलेगा। एक्टर स्पीच के दौरान कुछ ज्यादा ही सच बोलते हुए नजर आए।

Image

Varun Dhawan (credit pic: Instagram)

न्यूज 18-शोशा रील अवार्ड्स 2024 का आयोजन मुंबई में हुआ है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को बवाल के लिए 'पॉपुलर बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला है। एक्टर के अवॉर्ड स्पीच का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर कहते हैं कि मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। मेरे वोट तो खुद सलमान खान और सनी पाजी को जाता। एक्टर आगे कहते हैं, जब नॉमिनेशन अनाउंस हुए तो भूषण जी ने बड़े प्यार से कहा, तुमही जीत रहे हो इसलिए तो आए हो।

एक्टर के अवॉर्ड स्पीच का वीडियो वायरल हो रहा है। शो के होस्ट नेहा धूपिया और अपारशक्ति खुराना ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि वरुण अब और सीक्रेट मत बताओ।

वरुण धवन का वीडियो हुआ वायरल

एक्टर ने स्पीच में आगे कहा, मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है कि लोगों ने सनी पाजी और सलमान की जगह मुझे वोट दिया। मेरे लिए ये बहुत ही खास फिल्म है। ये नेटफ्लिक्स पर सबेस ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। ओटीटी पर 22.6 मिलियन लोगों ने ये फिल्म देखी है। एनिमल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। श्रद्धा कपूर को तू झूठी मैं मक्कार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

बवाल में वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 'बवाल' को लेकर काफी बवाल मचा था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर बेबी जॉन में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article