साउथ मूवीज

सनी देओल खुद से आधी उम्र की हसीना के साथ करेंगे रोमांस! एसडीजीएम में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। बॉर्डर 2 की घोषणा हो चुकी है और हाल ही में 'पुष्पा' के निर्माता ने सनी देओल के साथ अपनी अगली फिल्म एसडीजीएम की घोषणा की है। सनी देओल ने इस फिल्म को देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया है। गदर 2 से सनी देओल ने दमदार वापसी की है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

Image

सनी देओल

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में है। बता दें सनी देओल जल्द ही एसडीजीएम में नजर आने वाले है। सनी देओल ने गदर2 से सभी को दीवाना बना दिया था। इसके बाद से वे और ज्यादा चर्चा में आ गए थे। गदर 2 में एक्शन करने के बाद से उनकी फिल्मों के लिए मांग और ज्यादा बढ़ गई थी।

बता दें सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। बॉर्डर 2 की घोषणा हो चुकी है और हाल ही में 'पुष्पा' के निर्माता ने सनी देओल के साथ अपनी अगली फिल्म एसडीजीएम की घोषणा की है। सनी देओल ने इस फिल्म को देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया है। गदर 2 से सनी देओल ने दमदार वापसी की है। अब 66 साल के सनी देओल एसडीजीएम में 31 साल की सैयामी खेर के साथ नजर आएंगे। प्रसिद्ध निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। फिल्म का आधिकारिक रूप से हैदराबाद में 20 जून को लॉन्च किया गया था, जिसमें सनी देओल और सैयामी खेर दोनों उपस्थित थे।

फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी

सनी देओल की एक्शन फिल्म एसडीजीएम की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, "एसडीजीएम का हिस्सा बनकर मैं बहुत रोमांचित हूँ। भारतीय सिनेमा के आइकन सनी देओल के साथ काम करना एक अविश्वसनीय सम्मान और एक सपना सच होने जैसा है। घूमर के बाद, यह अवसर मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित होगी। मैं हमेशा से ऐसी एक कमर्शियल फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी और मुझे खुशी है कि मुझे यह अवसर मिला है।

निर्माताओं की आभारी

गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म की कहानी को जीवंत बनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ। मैं निर्माताओं की आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस बड़े मंच पर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका दिया।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article