साउथ मूवीज

SSMB29 Update: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा संग इस जगह एक्शन सीन शूट करेंगे एसएस राजामौली, निर्माता ने की पुष्टि

SSMB29 Update: मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी की शूटिंग को एसएस राजामौली आने वाले दिनों में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ ईस्ट अफ्रीका में शुरू करेंगे।

Image

SSMB29 Update

SSMB29 Update: प्रभास, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसी कई बड़े साउथ एक्टर्स के साथ काम करने के बाद अब मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने महेश बाबू के साथ फिल्म बनाने का काफी समय पहली ही निर्णय ले लिया था। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने महेश बाबू (Mahesh Babu) की इस मूवी का टाइटल अभी 'SSMB29' रखा हुआ है। कुछ दिनों पहले एसएस राजामौली ने इस मूवी का फर्स्ट ही सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स को बेताबी को ओर बढ़ा दिया था। अब इस मूवी को एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली फिल्म के कुछ एक्शन को महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ ईस्ट अफ्रीका में शूट करेंगे।

एसएस राजामौली सहित टीम ने इस मूवी की शूटिंग के लिए सबसे पहले केन्या को चुना था लेकिन देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। मीडिया से बात करते हुए निर्माता केएल नारायण ने अब पुष्टि की है कि 'एसएसएमबी29' की अगली शूटिंग सितंबर के तीसरे हफ्ते से ईस्ट अफ्रीका में शुरू होगी। तेलुगु123 की एक रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली टीम के साथ आने वाले दिनों केन्या की राजधानी नैरोबी और तंजानिया में फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को शूट कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली और महेश बाबू की इस एक्शन थ्रिलर का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह मूवी साल 2027 में बड़े परदे पर दस्तक देगी। इस मूवी में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड भूमिका में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article