साउथ मूवीज

Tilak Varma संग डेटिंग की खबरों पर Sreeleela की मां ने किया रिएक्ट, बोली- 'वो NEET PG की तैयारी...'

Sreeleela and Tilak Varma Affair: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला क्रिकेटर तिलक वर्मा के रिश्ते के बारे में लोग खूब बातें कर रहे हैं। अब श्रीलीला की मां ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Image

क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला (pic credit-instagram)

Sreeleela and Tilak Varma Affair: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार वो अपनी मूवी की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच केमिस्ट्री डेवलप हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब श्रीलीला की मां ने इस बात की सच्चाई बता दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Tilak Varma को एक साल से डेट कर रही हैं Sreeleela? रिपोर्ट में अफेयर को लेकर हुआ खुलासा)

Sreeleela and tilak varma affair

क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला (pic credit-instagram)

श्रीलीला की मां ने बताई सच्चाई

एक्ट्रेस श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के अफेयर की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब इन खबरों को लेकर श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने चुप्पी तोड़ी है और इन सभी अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है। डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा, 'ये सभी खबरें बिल्कुल झूठी हैं। हमें नहीं पता कि ऐसी बातें कहां से आ रही हैं। श्रीलीला और तिलक वर्मा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। ये सिर्फ लोगों की कल्पना है।'

श्रीलीला और तिलक वर्मा को लेकर लोगों ने किया था दावा

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल श्रीलीला का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई और फिल्मों पर है। वो जून में होने वाली नीट-पीजी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इस समय उनका फोकस सिर्फ पढ़ाई और करियर पर है। इन सब के लिए अभी उनके पास काफी समय है और वो पढ़ाई और फिल्मों को बहुत अच्छे से बैलेंस कर रही हैं।' दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच में डॉ. स्वर्णलता स्टेडियम में नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि श्रीलीला की टीम का कोई सदस्य तिलक नाम की जर्सी पहनकर मैच देखने पहुंचा था। इसके अलावा फैंस ने दावा किया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट्स पर रिएक्ट भी किया था और अफवाहें फैलने के बाद एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article