साउथ मूवीज

South Stars Holi 2024: साउथ इंडस्ट्री में होली का जश्न, इस अंदाज में मनाया Vijay से लेकर Allu Arjun ने रंगों का त्योहार

South Stars Holi 2024: विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) से लेकर मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur) तक सभी ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीरें साझा की। होली के मौके पर सभी मस्ती के रंग में रंगे हुए नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं आपके फेवरेट स्टार्स ने कैसे मनाई होली

Image

South Stars Holi 2024

South Stars Holi 2024: कल सोमवार को भारत में होली की धूम रही। देश-दुनिया में बसे भारतीयों ने रंगों का त्योहार मस्ती के साथ मनाया। जहां बॉलीवुड में होली की पार्टियों की धूम रही वहीं साउथ में स्टार्स ने बेहद सिम्पल अंदाज में होली मनाई। विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) से लेकर मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur) तक सभी ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीरें साझा की। होली के मौके पर सभी मस्ती के रंग में रंगे हुए नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं आपके फेवरेट स्टार्स ने कैसे मनाई होली

दक्षिण भारत में होली मनाने का अंदाज अनोखा होता है, हर शहर और परंपरा के अनुसार होली मनाई जाती है। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो होली नहीं मनाते बस अपने फैंस को होली की बधाई देते हैं। अल्लु अर्जुन( Allu Arjun) ने फैंस को होली की बधाई देते हुए स्टोरी पोस्ट की, उन्होंने 'हैप्पी होली" लिखकर फैंस को विश किया। उन्होंने ट्विटर पर फैंस को बधाई दी।

समांथा रुथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) ने अपने पेट डॉग के साथ होली मनाई। एक्ट्रेस ने पेट डॉग के साथ फोटो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी।

विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म फैमिली स्टार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। विजय ने अपने फैंस के साथ होली मनाई भीड़ में उन्हें होली मनाते हुए देखा जा सकता है। होली के मौके पर विजय की फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हुआ। वहीं मृणाल ने अपने परिवार वालों के साथ होली मनाते हुए तस्वीर साझा की।

रामचरण(Ramcharan)

रामचरण ने होली के मौके पर डायरेक्टर सुकुमार के साथ रंग खेलते हुए तस्वीर साझा की और अपनी अगली फिल्म "rc 17" का ऐलान किया।

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी( Hansika Motwani) ने पति और परिवार वालों के साथ खूब होली खेली। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article