Sohail Khan #NKR21 Poster: साउथ कलाकार नंदमुरी कल्याण राम इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर #NKR21 के लिए कमर कस रहे हैं, जिसको डायरेक्टर प्रदीप चिलुकुरी बनाएंगे। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिलम #NKR21 एक इमोशनल ड्रामा होगी, जिसमें नंदमुरी एक्शन करते दिखाई देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने 20 दिसम्बर के दिन एक बड़ा ऐलान किया है और बताया है कि इस मूवी के साथ बॉलीवुड कलाकार सोहेल खान जुड़ गए हैं।
#NKR21 के मेकर्स ने रिलीज किया सोहेल खान का फर्स्ट लुक
इन दिनों हर दूसरी फिल्म में साउथ-नॉर्थ का क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए #NKR21 के साथ सोहेल खान जुड़ गए हैं। #NKR21 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही फिल्म से सोहेल खान का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है और फैंस को चौंकाया है। पहली नजर में पोस्टर देखने के बाद समझ ही नहीं आता है कि ये सोहेल खान हैं। #NKR21 के लिए सोहेल खान ने अपना पूरा लुक चेंज कर डाला है। सोहेल खान का लुक देखने के बाद फैंस को भरोसा हो चुका है कि #NKR21 उनका जबरदस्त मनोरंजन करेगी।

Sohail Khan
सोहेल खान के बर्थडे पर #NKR21 के मेकर्स ने दिया सरप्राइज
कलाकार सोहेल खान के बर्थडे पर #NKR21 के मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। #NKR21 के मेकर्स ने सोहेल खान के फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। सोहेल खान ने बॉलीवुड में काफी लम्बी पारी खेली है। उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड के बाद अब वो साउथ सिनेमा में भी अच्छा काम करेंगे और खान परिवार का नाम रोशन करेंगे।
