साउथ मूवीज

Sivakarthikeyan के घर हुई खुशियों की बौछार, पत्नी Aarthi ने दिया बेटे को जन्म

Sivakarthikeyan Welcome baby Boy : शिवकार्तिकेयन ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह अब तीसरे बेटे के पिता बने हैं ।इस खबर को सुनकर फैंस बेहद खुश नजर आए और उनके कमेंट सेक्शन में बधाइयों का ताता लग गया।

Image

Sivakarthikeyan Welcome baby Boy

Sivakarthikeyan Welcome baby Boy : तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन( Shivakarthikeyan) और उनकी पत्नी आरती( Aarthi) ने कल सोमवार को अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर नन्हा बेटा हुआ है जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इस खबर को सुनकर फैंस बेहद खुश नजर आए और उनके कमेंट सेक्शन में बधाइयों का ताता लग गया।

शिवकार्तिकेयन ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह अब तीसरे बेटे के पिता बने हैं । उन्होंने लिखा "प्रिय सभी, हम अपने बेटे का स्वागत करते हुए खुशी से झूम रहे हैं, जिसका जन्म 2 जून को हुआ है। हमारा परिवार थोड़ा बड़ा और बहुत खुश है। हमें हमेशा की तरह आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है - गुगन, आराधना, आरती और शिवकार्तिकेयन।" शिवकार्तिकेयन और आरती की शादी 2010 में हुई थी। उन्होंने 2013 में अपनी बेटी आराधना और 2021 में बेटे गुगन डॉस का स्वागत किया।

हालांकि न तो शिवकार्तिकेयन और न ही उनकी पत्नी ने गर्भावस्था के बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया था हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें दंपति एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था , जहां आरती को बेबी बंप के साथ देखा गया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, शिवकार्तिकेयन और उनके परिवार को उनके प्रशंसकों से बधाइयाँ मिलने लगीं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article