साउथ मूवीज

Aditi Rao Hydari के मंगेतर Siddharth की नई फिल्म 'मिस यू' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, आर माधवन ने देखते ही कहा: 'चॉकलेट बॉय'

miss you : सिद्धार्थ की नई फिल्म मिस यू का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है, जिसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। इस पोस्टर में सिद्धार्थ एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। क्योंकि फैंस सिद्धार्थ को जल्द ही इंडियन 2 में देखने के लिए इंतजार कर रहे थे इसी बीच उनकी एक और फिल्म का पोस्टर सामने आ गया।

Image

Siddharth New Film Miss You

miss you : अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में सिद्धार्थ की नई फिल्म मिस यू का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है, जिसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। इस पोस्टर में सिद्धार्थ एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। क्योंकि फैंस सिद्धार्थ को जल्द ही इंडियन 2 में देखने के लिए इंतजार कर रहे थे इसी बीच उनकी एक और फिल्म का पोस्टर सामने आ गया।

सिंपल लुक में नजर आए एक्टर

सिड और फिल्म के निर्माताओं ने जो पोस्टर शेयर किया है अब वो जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में एक्टर के पीछे एक ट्रेन भी चल रही है और शायद यही फिल्म की कहानी का संकेत है। इस लुक में एक्टर एमदम सिंपल लग रहे है। साथ ही उन्होंने एक बैग भी रखा है। 'विक्रम' और 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक्स पर 'मिस यू' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।

आर माधवन ने किया मजेदार कमेंट

इस पोस्टर को शेयर करते हुए लोकेश कनगराज ने लिखा-"मिसयूफर्स्टलुक को आउट करते हुए खुशी हो रही है। सिद्धार्थ भाई और पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए आर माधवन ने लिखा-"कई पुरस्कार जीतने के बाद चिट्ठा मेरे प्यारे भाई सिड ने युगों के बाद रास्ते में एक कहानी चुनी" रोजेस आर रेड वायलेट्स आर ब्लू सिड नेक्स्ट रोमांस फिल्म इज मिस यू। हम जानते हैं कि आप सभी ने भी उसे मिस किया है" द लवर मैन सिड वापस आ गया है" 'चॉकलेट बॉय'।

मिस यू की ये है टीम

'मिस यू' का निर्देशन एन राजशेखर ने किया है। फिल्म का संगीत घिबरन ने तैयार किया है और केजी वेंटाटेश सिनेमैटोग्राफी संभालेंगे। अशोक आर के डायलॉग वाली इस फिल्म को दिनेश पोनराज ने एडिट किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article