साउथ मूवीज

Shradhha Kapoor ने प्रभास के साथ दोबारा काम करने पर रखी ये शर्त, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD का 27 जून को रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस फोटो में फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस मौके पर प्रभास के एक फैन ने एक्ट्रेस से प्रभास के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया।

Image

Shradha Kapoor

प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD का 27 जून को रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बस फैंस अब फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहे हैं। प्रभास की फिल्म का बजट 600 करोड़ है। इस फिल्म को लेकर फिल्म का भयंकर बज है। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी बड़े सितारे नजर आएंगे। वहीं श्रद्धा कपूर और प्रभास एक बार फिल्म साहो में साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने प्रभास के साथ दोबारा काम करने पर कुछ शर्त रखी है। आइए जानते हैं क्या है वो शर्त।

एक्ट्रेस का मजेदार जवाब

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस फोटो में फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस मौके पर प्रभास के एक फैन ने एक्ट्रेस से प्रभास के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर ने दिया ये जवाब

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में श्रद्धा कपूर एक कॉटन पिंक शर्ट में नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर ने छोटे बाल और नो मेकअप लुक रखा है। वह तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, फैंस तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। श्रद्धा ने कहा कि जब प्रभास मुझे उनके घर के खाने का टिफिन भेजेंगे तब। श्रद्धा के इस जवाब से सभी को काफी हंसी आ रही है। श्रद्धा कपूर और प्रभास फिल्म 'साहो' में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज हुई थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे श्रद्धा और प्रभास

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। हाल ही में श्रद्धा अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में बिजी हैं, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वही प्रभास की बात करें तो वह 'कल्कि' के अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' में नजर आएंगे। इससे पहले प्रभास की 'राजासाहब' भी रिलीज होनी है। इसका पोस्टर भी सामने आया था, लेकिन फिलहाल इस फिल्म को होल्ड पर रखा गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article